लाइव न्यूज़ :

रिलेशनशिप के लिए अच्छी नहीं ये 8 चीजें, भूलकर न करें ऐसे काम खराब हो सकता है रिश्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 5, 2022 15:30 IST

कई बार रिलेशनशिप में ऐसी कई बातें हो जाती हैं जो पार्टनर्स को दुख देती हैं। अगर आप अपने पार्टनर को चोट पहुंचाने और भरोसा टूटने से बचना चाहते हैं तो इन चीजों से दूर रहें। 

Open in App

रिश्ता चाहे जो भी हो, जरूरी नहीं कि वो परफेक्ट ही हो। रिश्ते को दोनों ओर से प्रयास की आवश्यकता होती है और ये हर व्यक्ति के लिए पिछले अनुभवों और आपकी प्रेम भाषा के आधार पर अलग दिखता है। हालांकि, कई बार रिलेशनशिप में ऐसी कई बातें हो जाती हैं जो पार्टनर्स को दुख देती हैं। अगर आप अपने पार्टनर को चोट पहुंचाने और भरोसा टूटने से बचना चाहते हैं तो इन चीजों से दूर रहें। 

(1) कभी भी ऐसे मजाक न करें जो आपके पार्टनर को दुख पहुंचाएं। दरअसल, जरूरी नहीं कि आपको जिस बात पर हंसी आ रही हो, वो बात आपके पार्टनर को भी अच्छी लगे।

(2) अगर आपकी वादा करने उसे न निभाने की आदत है तो आप इसे तुरंत सुधार लें। आपकी ये आदत आपका रिश्ता बिगाड़ सकती है। ऐसे में कभी भी कोई वादा ऐसा न करें जिसे आप पूरा करने में असमर्थ हों। 

(3) एक साथ निर्णय लेना लेकिन फिर उससे मुकर जाना और जो सहमति बनी थी उससे कुछ अलग करना आपके रिलेशनशिप को बिगाड़ सकता है।

(4) अपने पार्टनर की पसंद की अवहेलना करना और इसके बजाय केवल वही करना जो आप चाहते हैं। 

(5) अपना रास्ता पाने के लिए झूठ बोलना। अगर आप भी यही करते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है।

(6) अगर आप अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र नहीं करते हैं तो ये आपके रिश्ते पर बुरा असर डाल सकता है। 

(7) अतीत की घटनाओं को नकारना ताकि उत्तरदायित्व लेने से बचा जा सके।

(8) यह दिखावा करना कि आपको याद नहीं है कि आपने ऐसा कुछ किया या कहा जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची हो, इसलिए आपको माफी मांगने की जरूरत नहीं है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े