लाइव न्यूज़ :

प्यार में रोमांस से ज्यादा जरूरी हैं ये 5 बातें, आप भी जानिए क्या

By मेघना वर्मा | Updated: June 26, 2020 10:27 IST

रोमांस आपके रिश्ते का बहुत मजबूत भाग होता है। मगर कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनके बिना आपका रोमांस से भरा रिश्ता भी टूटकर बिखर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक रिश्ते में बराबरी होना बहुत जरूरी है। अगर आप अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं करते तो ये रिश्ता खोखला है।

प्यार, एक ऐसा एहसास जिसे हर कोई महसूस करना चाहता है। प्यार के रिश्ते में जब हम किसी से बंधते हैं तो अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। प्यार जताने का तरीका हो या सामने वाले को अपने दिल का हाल बताना हो। हम हर तरह से उन्हें स्पेशल फील करवाना चाहते हैं। सिर्फ यही नहीं प्यार में रोमांस की भी स्पेशल जगह होती है मगर क्या आप जानते हैं रोमांस के अलावा भी बहुत कुछ है जो प्यार के रिश्ते में जरूरी होती है। 

रोमांस आपके रिश्ते का बहुत मजबूत भाग होता है। मगर कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनके बिना आपका रोमांस से भरा रिश्ता भी टूटकर बिखर सकता है। आइए आपको आज कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएं जिनके आधारा पर ही एक प्यार का रिश्ता टिका होता है। 

1. ईमानदारी

किसी भी रिश्ते की नींव ईमानदारी पर टिकी होती है। अगर आप अपने पार्टनर से ईमानदार नहीं हैं उनसे बात-बात पर झूठ बोलते हैं तो आपका ये रिश्ता भी झूठा है। कोई भी बात कैसी भी बात आपको अपने पार्टनर से साझा करनी चाहिए। ये आपके रिश्ते को ट्रांसपेरेंट बनाती है।

2. सपोर्ट

आपका पार्टनर आपका सपोर्ट सिस्टम है। किसी भी चीज में उनका साथ आपके लिए जरूरी है और आपका साथ उनके लिए। इसलिए हर स्थिति में अपने पार्टनर को सपोर्ट करें। अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं या आपको उनका सपोर्ट नहीं मिल रहा है तो आपको इस बारे में सोचना चाहिए।

3. विश्वास

अगर आप अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं करते तो ये रिश्ता खोखला है। खोखले रिश्तों पर कभी प्यार की बुनियाद नहीं बनती। इसलिए अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास रखिए और ऐसा काम कभी मत कीजिए जिससे आपके पार्टनर का आप पर से विश्वास कम हो जाए।

4. बराबरी

एक रिश्ते में बराबरी होना बहुत जरूरी है। आपके रिश्ते में अगर आप बराबरी से नहीं रहेंगे तो आपके बीच प्यार भी कम होता जाएगा। इसलिए रिश्ते में बराबरी रखें। कोई भी बड़ा फैसला या निर्णय लेने से पहले सामने वाले से सोच विचार जरूर करें।

5. दोस्ती

प्यार दोस्ती है। हिन्दी फिल्म का ये डायलॉग रियल लाइफ के लिए बिल्कुल सटीक बैठता है। अगर आपका पार्टनर आपका दोस्त होगा तो आप दोनों के बीच प्यार और गहरा होता जाएगा। आप किसी भी बात को करने में या कहने में हैजिटेट फील नहीं करेंगे।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े