लाइव न्यूज़ :

इन 5 बातों का रखें ध्यान वरना आपके रिश्ते में भी आ जाएगी दरार, तीसरा वाला है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Updated: December 27, 2019 10:02 IST

शादी एरेंज हो या लव, दोनों कपल्स को एक-दूसरे की भावना का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही कुछ और बातों का ध्यान रखकर आप अपने रिश्ते को सदा के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी इंसान के लिए उसका इगो ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन हो सकता है।जब तक आप अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं करेंगे तब तक ना सामने वाले को आपकी बातों का पता चलेगा ना आपको ही।

प्यार से भरा रिश्ता किसी भी इंसान की जिंदगी के लिए सबसे जरूरी होता है। प्यार के ये रिश्ते बेहद नाजुक होते हैं। जरा सा ध्यान ना दें या रिश्तों में जरा सी चूक हो जाए तो आपके और आपके इस खूबसूरत रिश्ते में दरार आ जाती है। शादी का रिश्ता हो या गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का इन रिश्तों में कुछ सावधानियां रखनी जरूरी है।

शादी एरेंज हो या लव, दोनों कपल्स को एक-दूसरे की भावना का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही कुछ और बातों का ध्यान रखकर आप अपने रिश्ते को सदा के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। वहीं आपकी थोड़ी सी गलती आपके इस रिश्ते को खत्म भी कर सकती है। आज हम आपको ऐसी ही चीज बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच तालमेल कम हो सकती है।

1. इगो का क्लैश

किसी भी इंसान के लिए उसका इगो ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन हो सकता है। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच आप दोनों की इगो क्लैश हो गई तो समझिए आपके रिश्ते में दरार आनी तय है। इसलिए कोशिश करें कि अपने और अपने पार्टनर के बीच इगो को ना आने दें।

2. कम्यूनिकेशन गैप

जब तक आप अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं करेंगे तब तक ना सामने वाले को आपकी बातों का पता चलेगा ना आपको ही। इसलिए आपको अपने रिश्ते में और अपने पार्टनर से कम्यूनिकेट करना बेहद जरूरी है। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई गलतफहमी है तो उसे दूर करें और एक-दूसरे से बात जरूर करें।

3. शक करना

अपने पार्टनर पर शक करना भी आपके रिश्ते का अंत कर सकता है। अपने पार्टनर पर शक करना आपके रिश्ते के स्तर को भी दिखाता है। इसलिए अपने पार्टनर पर शक करना बंद करें। अगर कोई ऐसी बात है भी तो अपने पार्टनर से बात करें।

4. एक-दूसरे को नीचा दिखाना

बहुत बार आपको समझ नहीं आता मगर बात-बात में आप सामने वाले को नीचा दिखाने लगते हैं। ऐसा करना भी आपके रिश्ते को तोड़ सकता है। अगर सामने वाले की कोई बात आपको खराब लग रही हो या आपको उनसे कुछ पर्सनल बात करनी हो तो उनसे अकेले में करें। सब के सामने उनका मजाक ना बनाएं।

5. शारीरिक जरूरतों को नजरअंदाज करना

अक्सर पति-पत्नी रिश्ते में इस अहम चीज को भूल ही जाते हैं। अपने साथी की शारीरिक जरूरतों के लिए समय निकालना आप प्राथमिकता नहीं समझते और शायद ये भी आपके रिश्ते की डोर को तोड़ने के लिए सबसे जरूरी होती है। इसलिए अपने पार्टनर पर इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा करें और एक-दूसरे के लिए समय जरूर निकालें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े