लाइव न्यूज़ :

नहीं निभा सकते ये 5 वादे तो किसी से भी मत कीजिए प्रॉमिस, खुद फील होगा गिल्ट

By मेघना वर्मा | Updated: June 23, 2020 11:53 IST

रोजमर्रा की लाइफ में भी हम कभी-कभी कुछ ऐसे वादे कर जाते हैं जो जाने-अन्जाने हमसे टूट ही जाते हैं। इसलिए कोई भी ऐसा वादा ना करें जिन्हें निभा पाना आपके लिए मुश्किल हो।

Open in App
ठळक मुद्देसिर्फ पर्सनल ही नहीं अक्सर प्रोफेशनल लाइफ में भी हम ये वादा कर लेते हैं जिन्हें निभा नहीं पाते।कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आपकी बातों को सीरियसली सुन तो लेते हैं मगर पीठ पीछे आपकी बात का मजाक बनाते हैं।

वादे वही करने चाहिए जिन्हें आप निभा सकें। वादा तोड़ कर आप अपने दोस्तों, परिवार वालों और अपने पार्टनर की नजरों में गिर जाते हैं। एक बार वादा तोड़ने के बाद कोई भी आप पर ट्रस्ट नहीं करता। इसलिए कभी भी ऐसे वादे नहीं करने चाहिए जिन्हें आप पूरा नहीं कर सकते।

रोजमर्रा की लाइफ में भी हम कभी-कभी कुछ ऐसे वादे कर जाते हैं जो जाने-अन्जाने हमसे टूट ही जाते हैं। इसलिए कोई भी ऐसा वादा ना करें जिन्हें निभा पाना आपके लिए मुश्किल हो। आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही वादे बताने जा रहे हैं जो आपको करने से पहले दो बार सोचना जरूर चाहिए-

1. मैं तुम्हें कभी नहीं छोड़ूंगा

प्यार करने वाले अक्सर ये वादा कर तो लेते हैं मगर आगे चलकर लड़ाई-झगड़ों या दूसरी चीजों की वजह से दोनों अलग हो जाते हैं। एक रिश्ते में कमपैटिबिलिटी जरूरी है कमिटमेंट जरूरी है। अगर आप अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं तभी उनसे ये वादा करें।

2. मैं ये बात किसी को नहीं बताऊंगा

सिर्फ पर्सनल ही नहीं अक्सर प्रोफेशनल लाइफ में भी हम ये वादा कर लेते हैं। मगर ऑफिर की गॉसिप के बीच अक्सर हम अपना वादा तोड़ कर ये बातें दूसरों से कह जाते हैं। इसलिए कभी किसी गॉसिप का हिस्सा मत बनिए साथ ही ये वादा भी मत कीजिए।

3. मैं उससे कभी बात नहीं करूंगी

अक्सर गुस्से में या आवेश में आकर हम अपने दोस्तों से या अपने चाहने वाले से ये लाइन बोल जाते हैं कि आगे चलकर लाइफ में कभी किसी पर्टिकुलर पर्सन से बात नहीं करेंगे। मगर ये वादा भी समय के साथ टूट जाता है। कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि ना चाहते हुए भी हमें उससे बात करनी ही पड़ती है। इसलिए ये वादा करने से पहले सोच लें।

4. मैं मजाक नहीं बनाऊंगी

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आपकी बातों को सीरियसली सुन तो लेते हैं मगर पीठ पीछे आपकी बात का मजाक बनाते हैं। आपकी बात जानने के लिए वो वादा भी कर लेते हैं मगर पीठ पीछे अक्सर ये वादे तोड़ देते हैं। 

5. मैं छोड़ दूंगा या दूंगी

ये वादा अक्सर आप अपनी कोई आदत को छोड़ने के लिए करते हैं। ड्रिंकिंग या स्मोकिंग। मगर बाद में आप ऐसा कर नहीं पाते। बहुत कोशिश करने के बाद भी आप ये वादा तोड़ देते हैं। आपको इसके लिए खुद भी गिल्ट फील होता है। कि खुद से किया हुआ प्रॉमिस भी आप निभा नहीं पाए। इसलिए ये प्रॉमिस ना करें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े