लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: महिलाओं को पसंद नहीं आतीं पुरुषों की ये 4 आदतें, तीसरे वालों से उन्हें होती है नफरत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 16, 2022 16:40 IST

हर लड़की चाहती है कि उसके पार्टनर में कुछ गुण हों। मगर कुछ ऐसे अवगुण भी है जो किसी भी लड़की को बर्दाश्त नहीं। हर लड़की चाहती है कि उसके चाहने वाले में ऐसे गुण ना हो।

Open in App
ठळक मुद्देलड़कियां ऐसे लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं करतीं जो आलसी होते हैं।लड़कियां धोखेबाज लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। लड़कियां उन लड़कों से नफरत करती हैं जो झूठे होते हैं।

Relationship Tips: हर लड़की चाहती है कि उसका रिलेशनशिप प्‍यार और विश्‍वास से भरपूर हो। हालांकि, कई बार जरूरी नहीं कि आपके मन के अनुसार आपका रिश्ता हो। ऐसे में रिलेशनशिप ज्यादा समय टिक नहीं पाता और कई बार नौबत ब्रेकअप तक आ जाती है। दरअसल, इसके पीछे कई कारण होते हैं। ऐसे में अगर पुरुष की आदतें अच्छी नहीं है तो शायद ब्रेकअप होने का एक कारण ये भी हो सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल पुरुषों की आदतों के बारे में बताया जा रहा है जो महिलाओं को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। 

सिर्फ अपने बारे में सोचना

जब तक आप सिंगल हैं तब तक की बात अलग होती है। मगर जब आप किसी रिलेशनशिप में आ जाते हैं तो आपको अपने पार्टनर का भी बराबर ही ख्याल रखना होता है। ऐसे में अगर आपको रिलेशनशिप में आने के बाद भी सिर्फ अपने बारे में सोचने की आदत है तो इसे तुरंत बदल लें। दरअसल, महिलाओं को ऐसे पुरुष बिल्कुल पसंद नहीं आते जो सिर्फ अपने बारे में सोचते हों।

घर की जिम्‍मेदारियों से मुंह मोड़ लेना

अगर आप घर के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से पूरा नहीं करते हैं तो आपकी ये आदत आपके रिश्ते पर बुरा प्रभाव सकती है। ऐसे पुरुष जो अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेते हैं वो बिल्कुल भी महिलाओं को पसंद नहीं आते हैं। 

गंदगी से नहीं कोई परहेज

अगर आप अपने हाइजीन का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। महिलाएं ऐसे आदमियों को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं जिन्हें गंदगी से किसी तरह का कोई परहेज नहीं होता है। अगर आपको बार-बार गंदी जींस या मोजे पहनने की आदत है तो इसमें बदलाव लाने की जरूरत है।

घर देर से आना

एक-दो बार घर देर से लौटने में कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो बेशक इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। दरअसल, हर रिश्ते को टाइम चाहिए होता है। ऐसे में जरूरी है कि घर देर आने के बजाए आप अपने पार्टनर को समय दें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े