लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता सेन की भाभी चारू ने सोशल मीडिया से डिलीट की शादी की सभी फोटो, शक करना आपकी लव लाइफ को कर सकता है तबाह

By मेघना वर्मा | Updated: July 23, 2020 12:54 IST

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा बीते साल शादी के बंधन में बंध गए थे मगर अब दोनों कपल्स के बीच तलाक होने की बात सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आपको आपके पार्टनर की कोई आदत नहीं पसंद तो उनसे इस बारे में बात करें। हर परेशानी का हल बातों से हो सकता है।

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की पत्नी और टीवी एक्सट्रेस चारू असोपा इन दिनों चर्चा में हैं। पति के साथ उनके अनबन की खबरों के बीच आय दिन कुछ-कुछ बातें सामने आ रही हैं। अपनी निजी जिंदगी को लेकर चारू असोपा इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं दोनों ने कुछ ही दिनों पहले इस बात पर मुहर लगाई है कि उनके बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। इसी बीच चारू ने अपने सोशल मीडिया से अपनी शादी की सभी फोटोज को भी डिलीट कर दिया है।

जहां राजीव सेन ने ये दावा किया था कि उनकी पत्नी का कोई ब्रेनवॉश कर रहा है तो वहीं चारू ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान एक लाइन कही थी कि शक का कोई इलाज नहीं होता, अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच इसी वजह से अलगाव तो नहीं हो रहा? इसी बीच चारू ने अपने सोशल मीडिया से शादी की सभी तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। जिससे अलग होने के अटकले और तेज हो गए हैं। 

सच तो ये है कि जिस भी रिश्ते में शक जैसा शब्द आ जाता है वो रिश्ते के खत्म होने की शुरुआत होता है। जिस भी रिश्ते में शक आ जाए उन्हें पार्टनर चाह कर भी संभाल नहीं पाते। आइए आपको बताते हैं क्या करें जब आपका पार्टनर भी आप पर शक करने लगे-

1. दें प्रायोरिटी और समय

प्यार का रिश्ता विश्वास का रिश्ता होता है। इसमें आपकी ये जिम्मेदारी होती है कि आप अपने पार्टनर को प्यार और सम्मान दोनों दें। आप लाख बिजी क्यों ना हों, दिन भर में कुछ समय ऐसा जरूर होना चाहिए जो सिर्फ आपका और आपके पार्टनर का हो। जिसमें आप दोनों प्यार भरी बातें कर सकें। 

2. नजर अंदाज ना करें

हर आदमी एक जैसा नहीं होता। किसी की कुछ आदत होती है तो किसी की कुछ। अगर आपको आपके पार्टनर की कोई आदत नहीं पसंद तो उनसे इस बारे में बात करें। मगर किसी पब्लिक प्लेस पर या अपने दोस्तों के बीच अपने पार्टनर को बुरी तरह से नजर अंदाज ना करें। इससे आपके पार्टनर इनसिक्योर तो होंगे ही साथ ही आप पर शक भी करने लगेंगे। 

3. करें बात

हर परेशानी का हल बातों से हो सकता है। अगर आपका पार्टनर आप पर कुछ ज्यादा ही शक करने लगा है तो अपने पार्टनर से इस विषय पर खुलकर बात करें। उन्हें समझाने की कोशिश करें साथ ही उनकी बात सुनने और समझने की कोशिश करें। हो सकता है कोई ऐसी गलत फहमी हो जिसकी वजह से आप दोनों एक दूसरे से दूर जा रहे हों। जितनी जल्दी हो सके ये गलतफहमी दूर करें।

टॅग्स :सुष्मिता सेनरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े