लाइव न्यूज़ :

डिप्रेशन में थे सुशांत सिंह राजपूत, आपका पार्टनर भी हो डिप्रेस्ड तो ऐसे करें उनकी मदद

By मेघना वर्मा | Updated: June 15, 2020 10:07 IST

मेंटल समस्याओं से जूझ रहे लोग अक्सर अपने आपको लोगों से दूर रखना चाहते हैं। जब उन्हें सबसे ज्यादा लोगों की जरूरत होती है तब वो खुद को अकेले रखना पसंद करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत कुछ महीनों से डिप्रेशन के शिकार थे।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। हालंकि इस चीज का अभी तक पता नहीं चला है कि ऐसा उन्होंने क्यों किया। मगर शुरुआती जांच से पता चला है कि सुशांत कुछ महीनों से डिप्रेशन के शिकार थे। डिप्रेशन या अवसाद एक ऐसी चीज है जो इंसान को अंदर ही अंदर से खोखला कर देती है। इससे निकनला लोगों के लिए काफी चैलेंजिंग होता है मगर हम चाहें तो डिप्रेशन के शिकार लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्हें फिर से खुश और जिंदादिल बना सकते हैं। 

मेंटल समस्याओं से जूझ रहे लोग अक्सर अपने आपको लोगों से दूर रखना चाहते हैं। जब उन्हें सबसे ज्यादा लोगों की जरूरत होती है तब वो खुद को अकेले रखना पसंद करते हैं। अगर आपके पार्टनर या आपके आप-पास जानने वाला को डिप्रेशन का शिकार है तो आप कुछ तरीकों से उसकी मदद कर सकते हैं-

1. ना दें उन्हें कोई सलाह

आपको ये समझना होगा कि जिस तरह बाकी बीमारियों का इलाज संभव है उसी तरह अवसाद या डिप्रेशन का इलाज भी पॉसिबल है। इसके लिए आपको उन्हें किसी मनोचिकित्सक या साइकोलॉजिस्ट के पास ले जाना चाहिए। ना कि खुद मनोचिकित्सक बनकर उन्हें किसी भी तरह की सलाह देनी चाहिए। 

अवसाद या डिप्रेशन का इलाज संभव है इसके लिए आपको किसी मनोवैज्ञानिक की राय जरूर लेनी चाहिए।

ध्यान रखें जो आदमी डिप्रेशन से जूझ रहा हो उसे कभी चुप कराने की कोशिश ना करें। वो जो कहना चाहते हैं जितना कहना चाहते हैं उन्हें बोलने दें। बस आप उन्हें आराम देने की कोशिश करें। उन्हें चुप करने की कोशिश बिल्कुल ना करें।

2. सांत्वना दें

डिप्रेशन से जूझ रहे लोग ही समझ सकते हैं कि इस फेज में उनके दिमाग में क्या कुछ चलता है। ऐसे में आपकी कही सही बात भी उन्हें गलत लग सकती है। इसलिए उन्हें सिर्फ सांत्वना दें। किसी भी तरह से उन्हें चुभने वाली बात ना कहें या कोई ताना ना सुनाएं। आपका एक ताना उनके दिल में बहुत अंदर तक लग सकता है।

डिप्रेशन को लेकर हमारे समाज में जो टैबू बना है उसे तोड़ना होगा, तभी लोग अवसाद के बारे में खुल कर बात करेंगे।

3. सपोर्ट करें

डिप्रेशन के पीछे कोई भी रीजन हो सकता है। फिर चाहे वो पर्सनल हो या करियर से जुड़ा हुआ। आपको अपने पार्टनर या डिप्रेशन के शिकार लोगों को हील होने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्हें हर चीज में सपोर्ट करना चाहिए। मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स के पास भी जाना चाहिए जो उनकी मदद करेगा। जिस भी तरह आप उन्हें हील होने में मदद कर सकते हैं आपको करना चाहिए।

4. पॉजीटिव बातें करें और पॉजीटिव रहें

किसी को डिप्रेशन से हील करते समय कई बार ऐसा समय आ सकता है कि आपकी बातें पूरी तरह नेगेटिव हो जाएं। मगर आपको ये ध्यान रखना होगा कि आप हमेशा सकारात्मकर रहें और पॉजिटिव रहें। हर बात की शुरुआत और अंत पॉजिटिव हो। कभी किसी तरह की नेगेटिव बातों को ना करें।

अवसाद से जूझ रहे लोगों के सामने हमेशा सकारात्मक बात करें।

5. ना उकसाएं उन्हें

डिप्रेशन का शिकार आदमी अक्सर गुस्सा या नाराज भी हो जाता है। ऐसे में उनसे कोई ऐसी बात ना करें जिससे उन्हें गु्स्सा आए। डिप्रेशन और एंग्जाइटी में बहुत सारी उलझी हुई बातें होती हैं जो लोगों के व्यवहार में दिखाई देती हैं। इसलिए कोई ऐसी बात ना करें जिससे सामने वाले को गुस्सा आए, उन्हें उकसाने वाली बातें ना करें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े