लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: आपसे नाराज है बॉयफ्रेंड, तो पार्टनर को मनाने में काम आएंगे ये 6 टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 23, 2022 15:55 IST

ये कहना गलत नहीं होगा कि जब लडके अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर नाराज हो जाते हैं तो उन्हें मनाने के लिए लड़कियों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। ऐसे में अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे नाराज है, गुस्से में है तो उसे कैसे मनाया जाए, आइए जानते हैं कुछ खास तरीके।

Open in App

Relationship Tips: गर्लफ्रेंड रूठ जाए तो यह लड़कों के लिए एक मुसीबत बन जाती है। उसे कैसे मनाएं इसके तरीके ढूंढने लगते हैं। लड़कों के मुताबिक लड़कियां ज्यादा नखरे करती हैं, बात-बात पर रूठ जाती हैं और उन्हें मनाना किसी 'जंग' जीतने से कम नहीं है। लेकिन सिर्फ लड़कियां ही क्यों, लड़के भी जब नाराज हो जाते हैं तो उन्हें मनाने में लड़कियों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। लेकिन अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे नाराज है, गुस्से में है तो उसे कैसे मनाया जाए, आइए जानते हैं कुछ खास तरीके:

कुछ देर के लिए अकेला छोड़ दें

अगर वह बहुत ज्यादा गुस्से में है, परेशान है और आपसे कह रहा है कि उसे कुछ देर के लिए अकेला छोड़ दें तो उसके बात को मानना चाहिए। यह सच है कि उसे परेशान देख आप बात करना चाहेंगी, झगड़ा सुलझाना चाहेंगी लेकिन यह समय सही नहीं है। कुछ ही देर में जब उसका गुस्सा शांत हो जाए तो उससे प्यार से बात करें।

उन्हें सपोर्ट दें

गुस्से या परेशानी में लड़के इमोशनल तनाव का शिकार होते हैं। उन्हें समझ में नहीं आता है कि वे क्या करें। ऐसे में आप उन्हें वह इमोशनल सपोर्ट दें जिसकी उन्हें जरूरत है। वे अपनी सारी टेंशन भुलाकर आपसे बात करेंगे। और भविष्य में भी यह याद रखेंगे कि मुश्किल से मुश्किल घड़ी में आप उनकी ढाल बनकर खड़ी रहती हैं। इससे दोनों का रिश्ता मजबूत बनेगा।

थोड़ा समय दें

आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी अगर उनका गुस्सा शांत नहीं हो रहा है तो उन्हें कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दें। अकेले में लड़के अपने अंतर्मन को ध्यान से सुनते हैं, परिस्थिति को करीब से समझ पाते हैं। उन्हें बाहर वॉक पर जाने को कहें या गार्डन में भेज दें। कुछ देर बाद उनका मूड अपने आप सही हो जायेगा। क्योंकि गुस्से के माहौल में ही अगर आप हल ढूंढने की कोशिश करंगी तो परिस्थिति सुधरने की बजाय और बिगड़ सकती है।

लेकिन इसके बाद भी सलीके से बात करें

कुछ समय देने के बाद अगर वह आपसे बात करना शुरू कर दी तो अचानक से उससे वाही सवाल ना करें कि गुस्सा क्यूं आया, किस बात पर भड़क गए, तुम्हें गुस्सा ज्यादा आता है। ऐसी बातों से उनका मूड दोबारा अपसेट हो जायेगा और हो सकता है कि परिस्थिति पहले से भी अधिक बिगड़ जाए।

खुद पर हावी ना होने दें

आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर अगर झगडा हुआ है और उसके बाद वो आपसे ढंग से बात नहीं कर रहा है तो अधिक परेशान ना हों। उसे और खुद को, दोनों को समय दें। केवल एक झगड़े के कारण रिश्ते को लेकर टिप्पणी या सोच ना बना लें। 

और जब उसका मूड ठीक हो तो ऐसा करें

उन्हें अकेले में समय देने के बाद नार्मल बातों से बात बढ़ाएं। अगर आपको लगता है कि अभी भी उनका मूड ठीक नहीं है तो झगड़े की चर्चा आज के लिए टाल ही दें। अगले दिन जब उनका मूड फ्रेश होगा तब उनसे हेल्दी डिस्कशन करें और पूछें कि वे इतना गुस्सा या नाराज क्यों हो गए थे? और इसी दौरान झगड़े का हल भी निकाल लें। इस तरह की चर्चा दोनों के रिश्ते को मजबूत बनाएंगी। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े