लाइव न्यूज़ :

मिले ये 5 संकेत तो समझ जाइए वो नहीं हैं आपके लायक

By मेघना वर्मा | Updated: June 22, 2020 10:58 IST

प्यार या शादी करने के कुछ समय बाद अगर आपको एहसास होने लगे कि आपकी आजादी पर या आपके सपनों पर पार्टनर ने ताला लगा दिया है या आपको कोई कंट्रोल कर रहा है तो आपको इस रिश्ते के बारे में फिर से सोचना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देप्यार करने वाले लोग एक साथ ग्रो करना चाहते हैं। आपका पार्नटर ऐसा होना चाहिए कि आपकी हॉबी और आपके सपनों का सम्मान करे।

कभी-कभी हम एक ऐसे रिश्ते में बंध जाते हैं जो हमेशा दर्द देते हैं। शुरुआत में तो सब कुछ सही चलता है मगर कुछ दिनों बाद छोटी से छोटी चीजों पर आपका पार्टनर आपको रोकने टोकने लगता है। सिर्फ यही नहीं वो आपको कंट्रोल भी करने लगता है। आप उनसे प्यार बहुत करती हैं मगर इस बात को एक्सेप्ट नहीं कर पाती कि आपको डिजर्व नहीं करते।

आप इतने खुले विचारों और सोच वाली और वो संकुचित सा सोचने वाले। आपने उनको पूरा स्पेस दिया मगर वो आपके मी टाइम में हर बार दखलअंदाजी करते हैं। कहीं दोस्तों के साथ आप अकेले जाएं तो हर वक्त का अपडेट उन्हें चाहिए होता है। उनकी ये छोटी से छोटी हरकत ही आपको ये संकते करता है कि वो आपके लिए नहीं बने हैं।

आइए आपको कुछ ऐसे ही संकेत बताने जा रहे हैं जिससे समझ आता है कि वो आपके लिए नहीं बने हैं-

1. आपको खुद पर ही शक करवाते हैं

ऐसे लोग अक्सर आपके कामों पर या आपके अबिलिटी पर सवाल उठाते हैं। आपको सपोर्ट करने के बजाए आपसे बार-बार यही कहते फिरते हैं कि तुम ऐसा नहीं कर पाओगी या जो तुमने सोचा है गलत सोच रही हो। आपको आपके ही फैसले पर वो गलत साबित कर देते हैं।

2. आपको नहीं फील होती बराबरी

जब आप एक रिश्ते में होते हैं तो आप दोनों को अपना 50-50 परसेंट देना होता है और आप दोनों ही बराबरी के हकदार होते हैं। मगर यदि आपको इस रिश्ते में नहीं लग रहा है कि आप बराबरी साझा करते हैं तो ये आपके रिश्ते को फिर से शुरू करने या खत्म करने का संकेत हो सकता है।

3. आपके सपनों को करते हैं हमेशा क्रिटिसाइज

आपका पार्नटर ऐसा होना चाहिए कि आपकी हॉबी और आपके सपनों का सम्मान करे। जितना संभव हो सकते उस सपने को पाने में आपका सपोर्ट करे। ऐसा ना हो कि आपकी हर बातों को क्रिटसाइज करता रहे। 

4. सिर्फ खुद पर ही रहे फोकस

प्यार करने वाले लोग एक साथ ग्रो करना चाहते हैं। आप दोनों भले ही अलग फील्ड से हों लेकिन दोनों ही एक-दूसरे की तरक्की चाहते हैं। मगर आपका पार्टनर अगर सिर्फ खुद पर ही फोकस रहे (इसमें प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों चीजें शामिल हैं) तो आपको उनसे खुलकर बात करनी चाहिए।

5. हर बात पर बोलते हों झूठ

कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें लोग छुपाकर नहीं रखते बस बताते नहीं। उन चीजों को डिस्कस करने का कोई फायदा नहीं होता उल्टा दिल दुखता है। मगर आपका पार्टनर अलग आपसे हर बात पर झूठ बोलें और आप उन्हें पकड़ लें तो ये एक रेड सिग्नल हो सकता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े