लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: रिश्ते को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेंगी ये टिप्स, पार्टनर्स के बीच नहीं बढ़ेगा तनाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 27, 2022 14:55 IST

किसी रिलेशनशिप में गलत तरीके से प्रतिक्रिया देना असामान्य नहीं है। हालांकि, हमेशा बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने और विश्वास और अंतरंगता बढ़ाने में आपकी मदद करने के लिए मनोवैज्ञानिक और काउंसलर ल्यूसिले शैकलटन ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिए बताया है कि रिश्ते को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कपल्स को क्या करना चाहिए।

Open in App

Relationship Tips: हर रिश्ता बहुत जिम्मेदारी से निभाया जाता है। हालांकि, काफी लोगों लगता है कि रिलेशनशिप निभाना बहुत आसान काम है, लेकिन ऐसा नहीं होता है। कई बार हम अपने पार्टनर से उन मुद्दों पर लड़ रहे होते हैं, जो असल में बहस का कोई मुद्दा भी नहीं होता। यही नहीं, कई बार लड़ाई-झगड़े के बाद कपल्स मुद्दे को सुलझाने के बजाय बात को और बढ़ा देते हैं। 

किसी रिलेशनशिप में गलत तरीके से प्रतिक्रिया देना असामान्य नहीं है। हालांकि, हमेशा बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने और विश्वास और अंतरंगता बढ़ाने में आपकी मदद करने के लिए मनोवैज्ञानिक और काउंसलर ल्यूसिले शैकलटन ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिए बताया है कि रिश्ते को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कपल्स को क्या करना चाहिए।

दयालु और धैर्यवान बनें

हम कभी भी अपने पार्टनर का दिमाग नहीं पढ़ सकते हैं, लेकिन बातचीत से एक-दूसरे की परेशानी का हल जरूर निकाल सकते हैं। ऐसे में बातचीत के माध्यम से ही आप अपने पार्टनर के बारे में जान सकते हैं कि वो क्या सोच रहे हैं। इसी तरह जब आप दोनों के बीच बातचीत हो रही है तो आप क्या सोच रहे हैं, इसके बारे में सामने वाले को खुलकर बताएं। अपने मन में कोई बात ऐसी न करें जो आपको अन्दर ही अन्दर खाए जा रही है। आपस में बातचीत करिए और एकसाथ अपनी परेशानियों का हल निकालिए।

सामने वाले को सुनना है जरूरी

रिलेशनशिप में एक अच्छा श्रोता होना जरूरी है। यह समझने की कोशिश करें कि आपका पार्टनर आपसे क्या कहना चाहता है। पहले उनकी बात जान लीजिए, उसके बाद ही कुछ बोलिए। उनकी बातों पर ध्यान दीजिए और उनके बोलते समय बीच में न बोलेन। उनकी बात को समझने की कोशिश करें। इसके बाद अपनी बात खुलकर कहिए।

एक दूसरे का सम्मान करें

एक दूसरे के साथ सम्मान से पेश आएं। जब आपका उनके साथ झगड़ा या बहसबाजी हो तो अपने साथी का अपमान न करें। झगड़े के समय कभी भी पार्टनर द्वारा साझा की हुई बात का उपयोग उनके ही खिलाफ मत करें। जब तक आप एक दूसरे का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक कोई आपका सम्मान भी नहीं करेगा।

प्राइवेसी और स्पेस का रखें ख्याल

आप इस तथ्य को स्वीकार करके अपने साथी की गोपनीयता का सम्मान करिए कि उनके पास रिलेशनशिप से बाहर भी जीवन है। रिश्ते के अलावा काम, परिवार, सहकर्मी, दोस्त और बहुत कुछ एक व्यक्ति के जीवन का हिस्सा हैं। इसलिए पार्टनर की प्राइवेसी और स्पेस का ख्याल रखें।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े