लाइव न्यूज़ :

क्या आपका पार्टनर भी आपको लेकर है इनसिक्योर, पहचाने इन 5 संकेतों से

By मेघना वर्मा | Updated: June 1, 2020 16:18 IST

अगर आपका पार्टनर आपको कहीं भी कभी भी अकेला नहीं छोड़ता हर वक्त कॉल मैसेज या खुद आपके साथ जुड़ा रहता है तो समझ जाइए कि वो इस रिश्ते में बहुत इनसिक्योर हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देएक रिश्ते की शुरूआत में इनसिक्योरिटी जायज है मगर ये समय के साथ बढ़ तो ये सिर्फ झगड़े का रूप लेती है। बहुत से लोगों को ये समझ भी नहीं आता कि आपका पार्टनर इनसिक्योर फील कर रहा है।

प्यार करना हर हाल में खास होता है। जब आपको किसी से प्यार होता है तो आप उसके करीब रहने और उसे हर बार स्पेशल फील करवाना चाहते हो। कई बार ऐसा भी होता है कि आप चाहते हैं कि आपके पार्टनर का पूरा अटेंशन आप पर ही रहे। इसके लिए आप हर संभव कोशिश भी करते हो। कभी-कभी कुछ ऐसे पार्टनर भी होते हैं जो प्यार होने के बाद भी अपने रिश्ते में बहुत ज्यादा इनसिक्योर होते हैं। 

एक रिश्ते की शुरूआत में इनसिक्योरिटी जायज है मगर ये समय के साथ बढ़ तो ये सिर्फ झगड़े का रूप लेती है। ये इनसिक्योरिटी ही होती है कि आप और आपके पार्टनर के बीच बेवजह के झगड़े होते हैं। बहुत से लोगों को ये समझ भी नहीं आता कि आपका पार्टनर इनसिक्योर फील कर रहा है। आप नीचे दिए कुछ संकतों से इस बात को पहचान सकते हैं कि वो इस रिश्ते में इनसिक्योर हैं या नहीं।

आपको कभी कहीं नहीं छोड़ते अकेला

ये निशानी सबसे पहली होती है। अगर आपका पार्टनर आपको कहीं भी कभी भी अकेला नहीं छोड़ता हर वक्त कॉल मैसेज या खुद आपके साथ जुड़ा रहता है तो समझ जाइए कि वो इस रिश्ते में बहुत इनसिक्योर हैं। 

आपके प्लान के बारे में हर वक्त पूछते रहते हैं

आपकी छोटी से छोटी बात उन्हें जाननी होती है। हर बार बार-बार वो आपके प्लान या आपके कहीं बाहर आने-जाने दोस्तों से मिलने के बारे में पूछते रहते हैं। कभी-कभी तो बात यहां तक पहुंच जाती है कि आपका अपने दोस्तों से मिलना जुलना भी उन्हें पसंद नहीं आता।

हर बार आपका अटेंशन उन्हें चाहिए

बात कोई भी कह रहा है मगर आपका अटेंशन पाने के लिए वो कुछ भी करहते हैं। कभी कोई बात तो कभी कोई अबनॉर्मल एक्टिविटीज। अगर ऐसा है तो वो इस रिश्ते में बहुत इनसिक्योर हैं।

हर बार अपने एक्स को आप दोनों की बातों के बीच में लाते हैं

आपके पार्टनर को लगता है कि वो आपको हर बार इमोशनल करके आपका अटेंशन अपनी तरफ खींच लेंगे। इसलिए  हर बार वो आपके और उनके बीच की बात में अपने एक्स को जरूर शामिल करते हैं। इससे भी ये पता चलता है कि वो इस रिश्ते में कितने इनसिक्योर हैं। 

हमेशा प्यार का करें इजहार

प्यार का इजहार करना बहुत जरूरी है मगर ये इजहार हर मिनट और हर सेकेंड हो तो इंसान झल्ला उठता है। आपका पार्टनर भी हर समय फोन पर या मैसेज पर या सामने से आई लव यू की रट लगाता रहे तब भी समझिए वो इस रिश्त में बहुत ज्यादा इनसिक्योर हैं। तभी उन्हें बार-बार बोलकर ये बताना पड़ रहा है कि वो आपसे कितना प्यार करते हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े