लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: पार्टनर से मिलने वाले ये 4 संकेतों से जानें कि आप सही रिश्ते में हैं या नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2022 16:36 IST

यहां कुछ स्पष्ट संकेत दिए गए हैं जिनकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि आप सही रिश्ते में हैं या नहीं।

Open in App

Relationship Tips:रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स अक्सर ये सोचते हैं कि क्या उनका पार्टनर उनके लिए परफेक्ट है या नहीं। हालांकि, ये एक ऐसा सवाल है जो किसी रिश्ते के लिए काफी अहम है। अगर आप दोनों एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं तो इसका मतलब साफ है कि आप एक सही रिलेशनशिप में नहीं हैं। यहां बताए गए 4 संकेत आपको ये जानने में मदद करेंगे कि आप सही रिश्ते में हैं या नहीं।

आपकी सीमाओं का सम्मान करना

अगर आपका पार्टनर आपकी सीमाओं का सम्मान करता है तो इसे आप एक संकेत के रूप में लीजिए। दरअसल, हर रिलेशनशिप में एक-दूसरे की शारीरिक और भावनात्मक सीमाओं का सम्मान करना एक स्वस्थ और खुशहाल रिश्ते की नींव होती है। जब तक आप दोनों एक-दूसरे का सम्मान नहीं करेंगे तब तक आप एक सुखी रिलेशनशिप में नहीं रह पाएंगे। 

आपकी तरक्की से हो खुश

एक रिश्ते में आप खोज सकते हैं कि आप कौन हैं और एक व्यक्ति के रूप में विकसित हो सकते हैं। वास्तव में स्वस्थ रिश्ते इसी तरह विकसित होते हैं। यदि आपका पार्टनर आपकी तरक्की के लिए वास्तव में खुश और उत्साहित है तो यह एक अच्छा संकेत है कि आप सही व्यक्ति के साथ हैं।

आपको खुशी और संतुष्टि का एहसास होता है

जब हमें विश्वास होता है कि कोई व्यक्ति हमारे साथ है तो हम आनंदित होते हैं। जब दोनों पार्टनर हमेशा एक-दूसरे का साथ देने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं, तो रिश्ते सबसे ज्यादा सफल होते हैं। ये संबंध स्वाभाविक लगते हैं। वास्तव में आप अपने लवर के आसपास रहने का आनंद लेते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ बहुत खुश और संतुष्ट महसूस कर रहे हैं तो आप किसी और के साथ रिश्ते में होने की कल्पना नहीं कर सकते।

बेड पर बेहतरीन केमिस्ट्री

एक रिश्ते में सेक्सुअल इंटिमेसी और सेक्सुअल केमिस्ट्री होना बहुत जरूरी होता है। अगर आपकी बेड पर बेहतरीन केमिस्ट्री है तो आप दोनों के बीच इमोशनल बांड भी और मजबूत होगा। यही नहीं, आप दोनों चाहें जितने भी बिजी क्यों न हों, लेकिन कोशिश करिए कि एकसाथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े