लाइव न्यूज़ :

खुद में दिखने लगे ये 5 संकेत तो समझ लीजिए 'क्रेजी गर्लफ्रेंड' की तरह बिहेव करने लगी हैं आप

By मेघना वर्मा | Updated: June 28, 2020 12:47 IST

बहुत बार ऐसा भी होता है कि आपको पता ही नहीं चलता कि आप इस रिश्ते में थोड़ा अजीब बर्ताव करने लगी हैं। आपके इसी बर्ताव के कारण धीरे-धीरे आपके और उनके रिश्ते में दरार आनी शुरू हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया के जमाने में ये जानना आजकल बेहद आसान हो गया है कि कौन कितने बजे तक सोशल मीडिया पर एक्टिव था। पर्सनल काम हो या ऑफिस की पार्टी या दोस्तों के साथ का टाइम, आप हर जगह उनके साथ जाना चाहती हैं।

आपका रिश्ता आपकी ईमादारी और प्यार के साथ आपके बिहेवियर पर भी डिपेंड करता है। आप अपने पति या बॉयफ्रेंड से बहुत लॉयल हैं उनसे बहुत प्यार करती हैं मगर आप अपने बिहेवियर से हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जो आपको नहीं करना चाहिए तो भी ये आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं। बार-बार झगड़े करना, इमोशनली ब्लैकमेल करना, शक करने के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिनसे आपके रिश्ते को नुकसान पहुंच सकता है। 

बहुत बार ऐसा भी होता है कि आपको पता ही नहीं चलता कि आप इस रिश्ते में थोड़ा अजीब बर्ताव करने लगी हैं। आपके इसी बर्ताव के कारण धीरे-धीरे आपके और उनके रिश्ते में दरार आनी शुरू हो जाती है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही बिहेवियर बताने जा रहे हैं जिनसे पता चलता है कि आप कभी-कभी क्रेजी गर्लफ्रेंड सा बिहेव करने लगती हैं। 

1. दिन की शुरूआत में नहीं होती उनसे बात तो रूठ जाती हैं आप

सुबह उठते ही आप सबसे पहले अपने फोन पर अपने पार्टनर को फोन लगाती हैं। अगर उनका फोन बिजी जाता है या किसी भी वजह से आपकी उनसे बात नहीं हो पाती तो आप इस बात पर झगड़े कर लेती हैं। बिन वजह के ये झगड़ा लम्बा होता जाता है।

2. पुराने मैसेज पढ़ कर झगड़े का कारण खोजती हैं

अपने और उनके पुराने चैट्स आप दिन रात पढ़ती रहती हैं। सिर्फ यही नहीं पुरानी बातों या टैक्स्ट पर आप वापिस अपने पार्टनर से बात भी करती हैं और रुठने-मनाने का सिलसिला फिर चल जाता है। 

3. हमेशा चेक करती हैं लास्ट सीन

सोशल मीडिया के जमाने में ये जानना आजकल बेहद आसान हो गया है कि कौन कितने बजे तक सोशल मीडिया पर एक्टिव था। आप भी इसी के चलते अपने पार्टनर का लास्ट सीन बार-बार चेक करती हैं और उनके एक्टिव होते ही उन्हें मैसेज करती हैं।

4. हर जगह उनके साथ जाना चाहती हैं

पर्सनल काम हो या ऑफिस की पार्टी या दोस्तों के साथ का टाइम, आप हर जगह उनके साथ जाना चाहती हैं। मगर आपको ये समझना होगा कि उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अलग-अलग है। इसलिए उन्हें उस हिसाब से चीजें मैनेज करने दें। 

5. उनकी फीमेल फ्रेंड्स को लेकर अक्सर होता है विवाद

प्यार में ईमानदारी और विश्वास होना जरूरी है और अगर आप उन पर विश्वास है तो आप उनकी फीमेल फ्रेंड्स को लेकर अक्सर झगड़े या सवाल क्यों करती हैं। आपका यही व्यवहार आप दोनों के मनमुटाव का कारण भी बनता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े