लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: खुशहाल शादी शुदा जिंदगी के लिए जरूरी हैं ये 5 रूल्स, समझिए और खुश रहिए

By मेघना वर्मा | Updated: May 17, 2020 16:19 IST

शादी के बाद झगड़ें बढ़ते-बढ़ते इतने बढ़ जाते हैं कि इन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी तो बात तलाक तक भी पहुंच जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करना अच्छा है।शादी के बाद ये जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को पूरी तरह से सपोर्ट करें।

शादी, किसी की भी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है। शादी के बाद लड़के और लड़की दोनों की ही जिंदगी बदल जाती है। कई सारी नई जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। वहीं शादी के कुछ दिनों तक चीजें बहुत अच्छी होती हैं मगर धीरे-धीरे झगड़े होने शुरू हो जाते हैं। 

शादी के बाद झगड़ें बढ़ते-बढ़ते इतने बढ़ जाते हैं कि इन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी तो बात तलाक तक भी पहुंच जाती हैं। वैसे शादी के बाद झगड़े ना हों या यूं कहें हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए कुछ रूल्स फॉलो किए जा सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप एक खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी जी सकते हैं। 

आइए आपको बताते हैं शादी शुदा जिंदगी के यही रूल्स जिनकी मदद से आप खुश हो सकते हैं-

1. एक-दूसरे को करें सपोर्ट

शादी के बाद ये जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को पूरी तरह से सपोर्ट करें। क्या सहीहै क्या गलत हैं इस बात का निर्णय लेने में मदद लें। हर हाल में अपने पार्टनर को सपोर्ट करें। इससे आपको अपने पार्टनर को समझने में मदद मिलेगी। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार भी बढ़ेगा। 

2. कुछ सरप्राइज से बनेगी बात

अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करना अच्छा है। जरूरी नहीं कि आप हर बार बाहर किसी मंहगे रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएं। आप घर पर उनका पसंदीदा खाना भी बना सकते हैं। आप उनके लिए कुछ छोटा सा गिफ्ट भी ला सकते हैं। आपका ये सरप्राइज आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगा। 

3. जैसे वो हैं उन्हें वैसे ही रहने दें-बदलें नहीं

दो इंसान कभी एक जैसे नहीं हो सकते हैं। आप दोनों के बीच कभी ना कभी कुछ डिफरेंसेस जरूर आएंगे। मगर आप अपने पार्टनर को वैसे ही एक्सेप्ट करें जैसे वो हैं। अपने पार्टनर को कभी भी बदलने की कोशिश ना करें। 

4. चुनें राइट पर्सन

अगर आप अरेंड मैरिज कर रहे हैं तो अपने पार्टनर को चुनते समय कु बातों का ध्यान रखें। जिनके साथ आप कम्पैटबल हों उन्हीं से शादी के लिए हां कहें। घर के दबाव में आकर सिर्फ शादी के लिए हां मत कहिए। ये आगे चलकर आपके लिए मुसबीत बन सकता है। 

5. जब तक तैयार ना हों शादी ना करें

वैसे तो शादी के लिए कोई सही उम्र नहीं होती मगर फिर भी  जब तक आप मेंटली और फिजीकली तैयार ना हों तब तक शादी के लिए हां ना कहें। किसी के भी दबाव में आकर शादी का फैसला आपकी आगे की जिंदगी के लिए अच्छा नहीं होगा। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े