लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: आपका पार्टनर अगर कर रहा इग्नोर, तो इन 5 तरीकों से बचाएं रिश्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 18, 2022 15:32 IST

किसी को इग्नोर करने का मतलब है जब सामने वाला आपका फोन ना उठाए या आपके मैसेज का जवाब ना दे या आपसे हमेशा दूर रहने की कोशिश करे। हर बात पर बहाना बनाए या आपको कोई बात ही ना बताए तब समझिए कि ये संकेत सही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देज्यादातर मामलों में देखा गया है कि पार्टनर्स के बीच खुलकर बात नहीं होती। रिश्ते में एक-दूसरे पर भरोसा जताते रहना जरूरी है। अगर आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो आप किसी कॉमन फ्रेंड की मदद ले सकते हैं।

Relationship Tips: प्यार का रिश्ता खट्टा और मीठा सा होता है। अगर आप इस रिश्ते में बैलेंस नहीं बनाकर चलते तो ये बनता-बिगड़ता रहता है। रूठने और मनाने का सिलसिला भी जारी ही रहता है। अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर करने लगे तो समझ जाइए ये खतरे की घंटी है। जल्द से जल्द कुछ नहीं किया तो आप इस रिश्ते को खो भी सकते हैं। 

किसी को इग्नोर करने का मतलब है जब सामने वाला आपका फोन ना उठाए या आपके मैसेज का जवाब ना दे या आपसे हमेशा दूर रहने की कोशिश करे। हर बात पर बहाना बनाए या आपको कोई बात ही ना बताए तब समझिए कि ये संकेत सही नहीं है। इन सब के बाद अगर आप रिश्ता बचाना चाहते हैं तो आपको इसे सुलझाने की कोशिश करनी होगी। 

वैसे तो किसी भी रिलेशनशिप में यहां तक की नौबत नहीं आनी चाहिए। पर यदि ऐसा है तो आप इसे ठीक करने के लिए कुछ कदम उठा सकते हैं-

बातचीत से निकलेगा हल

ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि पार्टनर्स के बीच खुलकर बात नहीं होती। कम्युनिकैशन गैप की वजह से भी कई बार स्थिति डगमगा जाती है। इसलिए अपने और अपने पार्टनर के बीच कभी बाच-चीत कम ना होने दें। अगर को ऐसी स्थिती बनती हैं तो इस बारे में खुलकर बात करें। क्या पता चीजें सही हो जाएं। 

पता लगाएं कारण

हो सकता है आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो मगर अपना गुस्सा जाहिर ना कर पा रहा हो। इसलिए पहले इस बात का पता लगाने की कोशिश करें कि वो आपको इग्नोर कर क्यों रहे हैं। रिश्ते में एक-दूसरे पर भरोसा जताते रहना जरूरी है। 

कहीं परेशान तो नहीं

कई बार ऐसा भी होता है कि ऑफिस या सोशल प्रेशर की वजह से भी लोग परेशान होते हैं और अकेला रहना शुरू कर देते हैं। आपको भी अपने पार्टनर से ये बात पूछनी चाहिए कि कहीं वो किसी बात को लेकर परेशान तो नहीं है। 

किसी दोस्त की ले सकते हैं मदद

अगर आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो आप किसी कॉमन फ्रेंड की मदद ले सकते हैं। हो सकता है आपका पार्टनर उन्हें अपने दिल की बात सुना दे। ऐसे में उन्हीं दोस्तों से बात करें जिनपर आप भरोसा करते हों और जो आप दोनों का ही अच्छा दोस्त हो।

जानें दे उन्हें

हो सकता है आपका पार्टनर आपके साथ अब आगे किसी तरह का रिश्ता ना रखना चाहता हो। आप भी कोशिश करके हार गए हों तो इस रिश्ते को यहीं खत्म कर दीजिए। रिश्ते को खराब एंगल देकर छोड़ना सही नहीं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े