लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: रिलेशनशिप में नहीं चाहते किसी तरह का लड़ाई-झगड़ा, तो आजमाएं ये 3 टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 1, 2022 15:57 IST

अगर आप उन लोगों में से हैं जो ये चाहते हैं कि रिलेशनशिप में किसी तरह का कोई झगड़ा न हो तो यहां बताई गई तीन बातों से आप दोस्ती कर लें। जब आप इन बातों से दोस्ती कर लेंगे तो न सिर्फ आपका अपने पार्टनर के साथ झगड़ा भी न के बराबर होगा बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद भी कम हो जाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप दोनों शादीशुदा हैं और घर के कामों को लेकर अक्सर बहस होती है तो इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने की जरूरत है।अगर आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई है और आपको लग रहा है कि गलती आपकी है तो तुरंत इसके लिए माफी मांग लें।

Relationship Tips: हर रिश्ता अपने हिस्से के उतार-चढ़ाव से गुजरता है। यह काफी सामान्य बात है। परफेक्ट रिलेशनशिप नाम की कोई चीज नहीं होती है और अगर है तो असली नहीं है। एक रिश्ता तमाम खामियों के साथ खूबसूरत होता है। ऐसे में लड़ाई-झगड़े हर रिश्ते में होते हैं, लेकिन पार्टनर्स को जरूरी है कि वो हर लड़ाई के बाद इसे सुलझाने की कोशिश करें। 

यही नहीं, अगर आप उन लोगों में से हैं जो ये चाहते हैं कि रिलेशनशिप में किसी तरह का कोई झगड़ा न हो तो यहां बताई गई तीन बातों से आप दोस्ती कर लें। जब आप इन बातों से दोस्ती कर लेंगे तो न सिर्फ आपका अपने पार्टनर के साथ झगड़ा भी न के बराबर होगा बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद भी कम हो जाएंगे। 

घरेलू कामकाज को लेकर विवाद

अगर आप दोनों शादीशुदा हैं और घर के कामों को लेकर अक्सर बहस होती है तो इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने की जरूरत है। दरअसल, अगर आप दोनों के बीच जब तक घरेलू कामकाज को लेकर विवाद रहेगा, तब तक आपके झगड़े कभी कम नहीं होंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप दोनों घर के काम आधे-आधे बांट लें तो ज्यादा बेहतर है। 

ज्यादा है कम्यूनिकेशन गैप

अगर आप दोनों के रिश्ते को काफी समय हो गया है और बढ़ते समय के साथ कम्यूनिकेशन गैप ज्यादा हो गया है तो इसपर आपको ध्यान देने की जरूरत है। आप दोनों को जरूरत है कि आप एक-दूसरे के साथ छोटी-छोटी चीजों का मजा लें। यही नहीं, जब मौका मिला तो एक-दूसरे को समय दें। आप जितना ज्यादा एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे उतना ही आपके बीच कम्यूनिकेशन गैप कम होगा। 

अपनी गलती के लिए मांग लें माफी

अगर आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई है और आपको लग रहा है कि गलती आपकी है तो तुरंत इसके लिए माफी मांग लें। दरअसल, अपनी गलती के लिए माफी मांग लेने में कोई गलत बात नहीं है। इससे आप दोनों के बीच चीजें सही रहेंगी और आगे भी किसी तरह लड़ाई-झगड़े की गुंजाइश कम हो जाएगी। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े