लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में शादी के 5 साल बाद आते हैं ये 6 बड़े बदलाव, चेक करें लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2022 18:47 IST

नई-नई शादी में पति-पत्नी दोनों ही उत्साहित होते हैं और रोमांस से अपनी शादी को खुशियों से भर देते हैं। लेकिन शादी के पांच साल बाद ऐसे कई बदलाव आ जाते हैं जो शादी के मायने ही बदलकर रख देते हैं। अगर आपकी भी शादी को पांच साल हो गए हैं या जल्द ही होने वाले हैं तो आगे बताई जा रही बातें आपके काम की हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देशादी का पहला साल हनीमून पीरियड जैसा होता है। शादी के दूसरे साल में पति-पत्नी एक दूसरे के स्वभाव और आदतों को बखूबी जान चुके होते हैं।

Relationship Tips: एक समय के बाद हर रिश्ते में कुछ बदलाव आते हैं। सभी रिश्ते हमेशा एक जैसे नहीं रहते हैं। कुछ बदलाव अच्छी लगते हैं, लेकिन अमूमन बदलाव हमें समझौते की ओर ही ले जाते हैं ताकि रिश्ता टूटने ना पाए। शादी का रिश्ता भी ऐसी ही सीख देता है।

नई-नई शादी में पति-पत्नी दोनों ही उत्साहित होते हैं और रोमांस से अपनी शादी को खुशियों से भर देते हैं। लेकिन शादी के पांच साल बाद ऐसे कई बदलाव आ जाते हैं जो शादी के मायने ही बदलकर रख देते हैं। अगर आपकी भी शादी को पांच साल हो गए हैं या जल्द ही होने वाले हैं तो आगे बताई जा रही बातें आपके काम की हैं। 

हनीमून पीरियड हुआ खत्म

शादी का पहला साल हनीमून पीरियड जैसा होता है। अपने अपने आपास सब कुछ बहुत अच्छा दिखाई देता है। लेकिन जैसे-जैसे पहला साल बीतता है हम इस हनीमून पीरियड से बाहर आने लगते हैं और असल जिंदगी को समझते हैं। लेकिन जो लोग इस दौर से बाहर नहीं आना चाहते उनकी शादी खतरे में पड़ने की कगार पर आ जाती है।

दूसरा साल बेहद मुश्किल

शादी के दूसरे साल में पति-पत्नी एक दूसरे के स्वभाव और आदतों को बखूबी जान चुके होते हैं। अच्छी आदतें तो फिर भी ठीक हैं लेकिन बुरी आदतें आंखों में अधिकी खटकती हैं। जिसके कारण छोटे-छोटे झगड़े अक्सर होते रहते हैं। इसके अलावा आर्थिक और मानसिक परेशानिया और अगर दूसरे साला तक बेबी भी प्लान किया जाए तो बढ़ती जिम्मेदारियों में रोमांस ना के बराबर रह जाता है। 

बातचीत की कमी

शादी के दो से तीन साल के बाद पति-पत्नी अपनी जिम्मेदारियों में इतना डूब जाते हैं कि उनके पास एक दूसरे से बात करने तक का समय नहीं होता है। यह दिक्कत उन कपल्स के साथ सबसे अधिक होती है जहां पति और पत्नी दोनों ही वर्किंग हों, और घर-ऑफिस की भाग दौड़ में वे अपने रिश्ते को जाने अनजाने में पीछे छोड़ देते हैं।

पहले जैसा प्यार नहीं

शादी के पांच साल बाद प्यार खत्म हो जाता है, यह सच नहीं है। लेकिन हां प्यार पहले जैसा नहीं होता, यह एक कड़वा सच है। पहले की तरह रोमांटिक डेट, सरप्राइज देना, प्यार भरी बातें कहना, कई घंटों तक बातें करते रहना, यह सब कम हो जाता है। और धीरे-धीरे मन में यह डर भी बैठ जाता है कि 'प्यार खत्म हो गया'।

सॉरी कोई एक ही कहता है

प्यारा ही या शादी, अगर लंबे समय तक चल रहा है तो दोनों में से कोई एक ऐसा जरूर होगा जो झगड़े को सुलझाने के लिए अपनी गलती ना होते हुए भी 'सॉरी' कहने को तैयार रहता है। सॉरी कहने से दोनों में बना विवाद ठंडा पड़ जाएगा और झगड़ा खत्म होगा, इसी कारण से कोई एक ऐसा होता है जो 90 फीसदी झगड़ों में माफी मांगने को तैयार हो जाता है। और वह इंसान आगे भी यही करता रहेगा, यह ऐसे रिश्ते की सच्चाई है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े