लाइव न्यूज़ :

रिलेशनशिप के लिए अच्छी नहीं गर्लफ्रेंड की ये 5 आदतें, खराब हो सकता है रिश्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2022 16:05 IST

किसी रिश्ते में एक दूसरे से बिना वजह की उम्मीदें और पोज़ेसिव बिहेवियर अपने आप ही आ जाता है। जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है, उसी के साथ इन दोनों में भी इजाफा होता है। यह सच है कि यह रिश्ते के लिए सही नहीं है, लेकिन दोनों का ही इसपर कंट्रोल नहीं होता है। मगर पार्टनर अगर हद से ज्यादा पोज़ेसिव हो तो रिश्ता आगे बढ़ाने में कई तकलीफें आती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच अगर लड़की ज्यादा पोज़ेसिव हो तो वह कुछ खास काम रोजाना करती है जिससे लड़के चिड़ जाते हैं।अगर किसी और की तारीफ करने पर उन्हें गुस्सा आता है तो यह भी उनके पोज़ेसिव बिहेवियर की एक झलक है।

नई दिल्ली: हर व्यक्ति के लिए उसका रिलेशनशिप काफी मायने रखता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि अपने पार्टनर के साथ उसका रिश्ता बहुत प्यारा हो। मगर कई दफा जैसा हम सोचते हैं, वैसा नहीं होता। फिलहाल, किसी भी रिश्ते में मतभेद होना आम बात है, लेकिन कई बार पार्टनर के रवैये की वजह से भी दोनों के बीच अनबन बनी रहती है। इसी क्रम में आज हम जानेंगे कि आखिर किसी भी गर्लफ्रेंड की वो कौन सी 5 आदतें हैं जिससे लड़के चिड़ जाते हैं।

धमकाना

मुद्दा कोई भी हो, अगर हर बात पर वो ऊंची आवाज में या प्रेशर बनाते हुए केवल अपनी बात परा जोर डाले तो समझ जाएं तो वह पोज़ेसिव  हो रही है और केवल धमकाने की कोशिश कर रही है।  इसके बाद अगर आप उनकी बात नहीं सुनते हैं तो वह गुस्सा भी हो जाती है। 

शक करना

हर बात पर शक करना, मोबाइल चेक करना, कहां जा रहे हो, कहां से आए, हर बात के बारे में पूछना।  इससे आपका पर्सनल स्पेस खत्म होता है और उनके दबाव के कारण रिश्ते में विशवास की कमी आने लगती है जो आगे चलकर हालात बिगाड़ती है।

बार-बार प्यार का एहसास कराना

दोनों के रिश्ते में प्यार है, इस बात को अगर दोनों समझ जाएं तो इसका एहसास कराने की जरूरत नहीं है।  लेकिन अगर आपकी गर्लफ्रेंड प्यार को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव और अग्रेसिव होती हो तो यह रिश्ते के लिए सही नहीं है।  फिर यह प्यार नहीं, केवल उसका पोज़ेसिव बिहेवियर है। 

डोमिनेट करना

हर बात पर केवल वही सही हैं, आपकी गलतियां निकालना, नीचा दिखाना, अगर आपकी गर्लफ्रेंड ऐसी है तो यह उसका पोज़ेसिव बिहेवियर है।  वह रिश्ते में हर चीज को केवल अपने हिसाब से ही चलाना चाहती है। 

जलन की भावना

किसी दूसरी लड़की से अगर उन्हें जलन हो तो बात समझ भी आती है लेकिन आपसे ही जलन रखना उनके पोज़ेसिव स्वभाव को दर्शाता है।  वो हमेशा आपको गलत ठहराएंगी और अपने प्यार को आपके प्यार से अधिक ही बताएगी।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े