लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: लड़की आपको पसंद करती है या नहीं, पता लगाने के लिए इन 5 संकेतों को समझें

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 10, 2022 17:49 IST

लड़कियों के मन में आपको लेकर क्या चल रहा है या वो आपके बारे में क्या सोचती हैं इस चीज को समझने के लिए कई बार तो कई लड़कों को बहुत सारे हतकंडे अपनाने पड़ते हैं ताकि वो लड़कियों के दिलों की बात जान जाएं। मगर ऐसा नहीं होता।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर लड़कियों को सिंगल रहना भी पसंद होता है।वो दोस्त चाहे जितने बना लें मगर किसी सीरियस रिलेशनशिप में आने के लिए वो तैयार नहीं होतीं।

Relationship Tips: किसी से प्यार करने के लिए किसी बहाने की जरूरत नहीं होती। बस आपको सामने वाले का नेचर पसंद आ जाए या सामने वाले का अंदाज भा जाए तो आप उनके दीवाने हो जोते हैं। लेकिन लड़कियों के मामले में इस चीज को समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि वो आपको पसंद करती हैं या नहीं। 

लड़कियों के मन में आपको लेकर क्या चल रहा है या वो आपके बारे में क्या सोचती हैं इस चीज को समझने के लिए कई बार तो कई लड़कों को बहुत सारे हतकंडे अपनाने पड़ते हैं ताकि वो लड़कियों के दिलों की बात जान जाएं। मगर ऐसा नहीं होता। लेकिन आप कोशिश करें तो लड़कियों द्वारा दिए गए कुछ संकेतों से इस बात का पता लगा सकते हैं कि वो आपको पसंद करती हैं या नहीं।

मैं अभी खुद पर ध्यान देना चाहती हूं

लड़कियां खुलकर बोलने से झिझकती हैं। अक्सर वो बातों को घुमा-फिरा कर बोलती हैं। जिससे सामने वाला बात भी समझ जाए और उसका दिल भी ना दुखे। इन्हीं बातों में से एक बात ये भी होती है। जब लड़कियां ये बताना चाहती हैं कि फिलहाल वो किसी लव रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं हैं तो वह यही कहती हैं कि अभी मुझे खुद पर ध्यान देना है। 

मुझे अकेले रहना ज्यादा अच्छा लगता है

अक्सर लड़कियों को सिंगल रहना भी पसंद होता है। वो दोस्त चाहे जितने बना लें मगर किसी सीरियस रिलेशनशिप में आने के लिए वो तैयार नहीं होतीं। अगर अक्सर वो बात करते समय इस लाइन का प्रयोग करें तो समझ जाइए कि वो अभी किसी भी रिश्ते के लिए तैयार नहीं है।

मैं तुम्हें उस नजर ने नहीं देखती

कुछ लड़कियां बेहद फ्रैंक होती हैं। अगर उन्हें आपको तरफ से कोई भी संकेत मिलते हैं तो वो फौरन बोल देती हैं कि वो आपको सिर्फ दोस्त समझती हैं। इसलिए बेहतर है अपने आगे बढ़ने के प्रयास को रोक लीजिए क्योंकि वो आपको सिर्फ एक अच्छा दोस्ता या कलीग ही मानती हैं।

अभी प्यार के लिए सही वक्त नहीं है

हो सकता है वो अभी-अभी किसी पुराने रिश्ते से बाहर निकली हों या उनके जिंदगी में कोई बुरा अनुभव झेला हो। इसीलिए आपके अप्रोच करने के बाद भी वो कहती हैं कि अभी प्यार के लिए सही वक्त नहीं तो आपको वहीं रुक जाना चाहिए। वो आपसे इस समय किसी भी तरह के प्यार या रिलेशनशिप की उम्मीद नहीं करतीं इस बात को समझना होगा।

मेरी जिंदगी में और कोई भी है

आपको पता है कि वो सिंगल हैं उसके बाद भी वह कहें कि उनकी जिदंगी में और भी कोई है। खासतौर पर जब भी आपके सामने ये लाइन कहें तो आपको समझ जाना चाहिए कि वो आपके साथ किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं आना चाहतीं इसलिए वो इन चीजों को बोलती रहती हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: दिनदहाड़े महिला टीचर पर तलवार से हमला, पूर्व प्रेमी निकला कातिल; CCTV में कैद हुआ मंजर

क्राइम अलर्टलिव-इन पार्टनर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 2 दिनों तक लाश के साथ रहा; बॉस से अफेयर के शक में प्रेमी कातिल

क्राइम अलर्टबेंगलुरु में इंजीनियर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 17 बार चाकू घोंपा; अब फरार

भारतपलट गए तेज प्रताप? युवती के साथ रिश्ते वाली फेसबुक पोस्ट पर लालू के बेटे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

क्राइम अलर्टBijnor Murder: मामी के प्यार में पड़ा भांजा, मामा को लगाया ठिकाने; ऐसे हुआ कत्ल की घिनौनी साजिश का पर्दा फाश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब