लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: अगर बॉयफ्रेंड से मिलें ये 7 संकेत, तो समझिए आज भी एक्स गर्लफ्रेंड को करता है याद

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 24, 2022 14:15 IST

एक रिश्ते से मन पूरी तरह तोड़े बिना दूसरे में जाना और उस नए पार्टनर को पूरी तरह से प्यारा ना दे पाना, यह सरासर गलत है। अगर आपको भी लगता है कि आपका बॉयफ्रेंड आपको पूरी तरह प्यार नहीं करता, वह शायद आज भी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को याद करता है तो आगे बताए जा रहे 7 संकेतों से सच्चाई और मिथक के बीच का अंतर जान लें। 

Open in App

Relationship Tips: एक रिश्ता टूटने के बाद दूसरे रिश्ते के लिए अपना मन बनाना, खुद को समझाना और फिर एक नई शुरुआत करना अच्छी बात है। जिंदगी में आगे बढ़ते रहना है इसे जीने का उसूल बना लीजिए। लेकिन एक रिश्ते से मन पूरी तरह तोड़े बिना दूसरे में जाना और उस नए पार्टनर को पूरी तरह से प्यारा ना दे पाना, यह सरासर गलत है। अगर आपको भी लगता है कि आपका बॉयफ्रेंड आपको पूरी तरह प्यार नहीं करता, उसका ध्यान कहीं और रहता है, वह शायद आज भी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को याद करता है तो आगे बताए जा रहे 7 संकेतों से सच्चाई और मिथक के बीच का अंतर जान लें। 

एक्स गर्लफ्रेंड की दी हुई चीजें

आपके बॉयफ्रेंड के फोन में आज भी उसकी एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरें हैं। उसके पास उसके दिए हुए तोहफे हैं जिन्हें वह समय समय पर देखता रहता है। उन चीजों को देख एक्स गर्लफ्रेंड को याद करता है। इसका साफ मतलब है कि वो आज भी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है।

आपकी उससे तुलना करना

क्या अक्सर आपका बॉयफ्रेंड अपने पुराने अनुभवों की आज के अनुभवों से तुलना करता है। रिलेशनशिप में पहले वो कैसे रहता था और आज क्या होता है और इसी बीच उसे क्या कमी दिखती है यह भी बता देना। तो यह एक निगेटिव साइन है। 

पुराना डेटिंग स्टाइल

क्या वो आपको उन्हीं जगहों पर ले जाता है जहां वो पहले कभी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ जाता था? और वहां पहुंचक उन डेट्स के बारे में बात करना। उन जगहों के बारे में उसे और एक्स गर्लफ्रेंड को क्या क्या पसंद था ये भी बताना। इसका साफ मतलब है कि वो आज भी पुराणी यादों को जीते रहना चाहता है।

एक्स गर्लफ्रेंड के साथ दोस्ती

आजकल के मॉडर्न हो रहे जमाने में अगर बॉयफ्रेंड आज भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड  के साथ संपर्क में है तो मौजूद गर्लफ्रेंड को कोई खास परेशानी नहीं होती है। मगर ये नार्मल बात कब परेशानी बन सकती है इसे लेकर हमेशा सावधान रहना चाहिए। 

सोशल मीडिया की गतिविधियां

एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरों पर कमेंट करना, लाइक करना, यह कोई इतनी भी बड़ी बात नहीं है। लेकिन बार बार उसकी प्रोफाइल देखना, उसकी हर एक्टिविटी पर गौर करते रहना, अपना दिमाग उसी में लगाए रखना ठीक नहीं। ऐसा करके आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ अपने रिश्तों को खराब कर रहा है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े