लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: शादी के लिए लड़कों में 5 खूबियां देखती हैं लड़कियां, क्या आपमें हैं ये क्वालिटीज

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 8, 2022 16:38 IST

अगर आपका बॉयफ्रेंड है और आप उसी से शादी करने का सोच रही हैं तो आगे बढ़ने से पहले ज़रा उसके गुणों की पहचान तो कर लें। माना आप उसके साथ लंबे समय से हैं लेकिन फिर भी शादी जैसा फैसला लेने से पहले उसे परखना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लड़के बेहद केयरिंग मिजाज के होते हैं मगर कुछ अपने में मस्त रहते हैं। अगर आप शादी की बात करती हैं और वो हर बार बात को टाल देता है तो इसे वार्निंग साइन समझें। 

Relationship Tips: हर लड़की अपने राजकुमार के लिए सपने सजाकर रखती है. ऐसे में हर लड़की को शादी के लिए बेस्ट पार्टनर चाहिए होता है। अब बेस्ट पार्टनर क्या है इसके लिए हर लड़की के पास अपनी एक लिस्ट है। वह अच्छा पढ़ा-लिखा हो, अच्छा कमाता हो, आर्थिक रूप से सक्षम हो, लेकिन अगर उतना सक्षम ना भी हो तो कम से समझदार हो, अपनी बीवी का ख्याल रखने वाला हो, रोमांटिक हो। कुछ लड़कियां तो लड़कों की लुक्स को लेकर भी लंबी चौड़ी लिस्ट बना लेती हैं।

लेकिन अगर आपका बॉयफ्रेंड है और आप उसी से शादी करने का सोच रही हैं तो आगे बढ़ने से पहले ज़रा उसके गुणों की पहचान तो कर लें। माना आप उसके साथ लंबे समय से हैं लेकिन फिर भी शादी जैसा फैसला लेने से पहले उसे परखना जरूरी है। तो यहां हम आपको शादी के लिए परफेक्ट लड़के के 5 गुण बताएंगे। अगर ये गुण आपको अपने बॉयफ्रेंड में दिख जाएं तो तुरंत उसे अपने पेरेंट्स से मिलवाएं। लेकिन अगर पांच में से दो भी गुण ना दिखें तो इसे यहीं पर खत्म करना आप दोनों के लिए बेहतर होगा।

आपका ख्याल रखे

कुछ लड़के बेहद केयरिंग मिजाज के होते हैं मगर कुछ अपने में मस्त रहते हैं। उन्हें आसपास क्या हो रहा है इस बात की परवाह नहीं होती। ये लड़के डेट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर तो जाते हैं लेकिन वहां जाकर लड़की की पसंद की ओर ध्यान देने की बजाय सिर्फ अपनी चलाते हैं। अगर वो ऐसा है तो उससे शादी करने से पहले हजार बार सोच लें। क्योंकि अभी बात सिर्फ डेट की है, आगे चलकर जिन्दगी के बड़े फैसलों में भी वो आपको नहीं पूछेगा। 

रिस्पेक्ट देता है

सिर्फ आपको ही नहीं, आपसे जुड़े और खुद से जुड़े लोगों से इज्जत से बात करता है। वह जानता है कि किस तरह किसी को रिस्पेक्ट देनी है। इस तरह के शख्स के साथ जिन्दगी बिताना आसान होता है। ऐसे लोग अपनी जुबां और शब्दों का सही इस्तेमाल करना जानते हैं और साथी के दिल को ठेस नहीं पहुंचाते हैं। 

भविष्य की सोचे

अगर बॉयफ्रेंड अक्सर आपसे आने वाले कल की बातें करता है। वह आपसे शादी. शादी के बाद कहां घूमने जाएंगे, रूटीन कैसे सेट करेंगे, हमारा रूम कैसा होगा, हम वीकेंड्स में क्या किया करेंगे, आदि बातें करता है तो वह आपके लिए परफेक्ट इंसान है। लेकिन अगर आप शादी की बात करती हैं और वो हर बार बात को टाल देता है तो इसे वार्निंग साइन समझें। 

आपकी ढाल बनता है

आपका मूड खराब हो या फिर कॉलेज या ऑफिस में आपको किसी बात की टेंशन है या आर्थिक रूप से आप किसी परेशानी में चल रही हैं। तमा परिस्थितयों में अगर हर बार मदद के लिए आपके मन में सबसे पहले आपके बॉयफ्रेंड का ख्याल आता है तो वह आपके लिए परफेक्ट इंसान है। क्योंकि मुश्किल के समय साथ देने वाला इंसान ही जिन्दगी भर साथ निभाने लायक होता है।

एडजस्टमेंट के लिए तैयार

शादी के बाद ना केवल एक लड़की की लाइफ में बल्कि लड़के की लाइफ में भी बहुत बदलाव आते हैं। मगर लड़कियां अक्सर ज्यादा एडजस्टमेंट करती हुई दिखाई देती हैं। जबकि कुछ लड़के खुद को बिलकुल भी बदलना नहीं चाहते हैं। अगर वह आपके साथ एडजस्टमेंट करता है, सिर्फ आपको बदलने के लिए नहीं कहता तो वह आपके लिए अच्छा पार्टनर बनेगा।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: दिनदहाड़े महिला टीचर पर तलवार से हमला, पूर्व प्रेमी निकला कातिल; CCTV में कैद हुआ मंजर

क्राइम अलर्टलिव-इन पार्टनर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 2 दिनों तक लाश के साथ रहा; बॉस से अफेयर के शक में प्रेमी कातिल

क्राइम अलर्टबेंगलुरु में इंजीनियर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 17 बार चाकू घोंपा; अब फरार

भारतपलट गए तेज प्रताप? युवती के साथ रिश्ते वाली फेसबुक पोस्ट पर लालू के बेटे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

क्राइम अलर्टBijnor Murder: मामी के प्यार में पड़ा भांजा, मामा को लगाया ठिकाने; ऐसे हुआ कत्ल की घिनौनी साजिश का पर्दा फाश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब