लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: शादी का बना रहे हैं प्लान, तो पहले पार्टनर संग इन 5 बातों पर कर लें विमर्श

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2022 16:05 IST

आपके प्यार की असली परीक्षा शादी के बाद ही शुरू होती है। इसलिए शादी का फैसला सोच-समझ कर ही लेना चाहिए। जब किसी रिलेशनशिप को शादी में बदलने की बात आती है तो जरूरी है कि आप कुछ बातों पर ध्यान दें। सही-गलत से भी ज्यादा ये बात की आने वाले दिनों में किस तरह आप चुनौतियों का सामना करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देऐसा ना हो कि आप शादी तो कर लें लेकिन आपका होने वाला पार्टनर आपके परिवार का सम्मान ही ना करता हो।शादी के बाद भी आप पार्टनर को बदलने की कोशिश करेंगे तो आप दोनों के बीच सिर्फ झगड़े होंगे।

अपने प्यार से जिंदगी भर के लिए जुड़ना हर कोई चाहता है। जीवनसाथी के रूप में आपको वो साथी मिल जाए जिसे आप सालों से जानते हैं तो इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। जीवन में उस खास के साथ शादी हो जाए तो पूरी दुनिया अपनी सी लगती है लेकिन शादी किसी की भी जिंदगी के लिए भी सबसे जरूरी और अहम फैसला होता है शादी के बाद लड़का हो या लड़की दोनों की ही जिंदगी बदल जाती है। 

आपके प्यार की असली परीक्षा शादी के बाद ही शुरू होती है। इसलिए शादी का फैसला सोच-समझ कर ही लेना चाहिए। जब किसी रिलेशनशिप को शादी में बदलने की बात आती है तो जरूरी है कि आप कुछ बातों पर ध्यान दें। सही-गलत से भी ज्यादा ये बात की आने वाले दिनों में किस तरह आप चुनौतियों का सामना करेंगे। 

शादी के बाद आपके और आपके पार्टनर के रिश्ते बदल जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ सवाल खुद से और पार्टनर से पूछ लें। 

आत्म सम्मान को लेकर होती है लड़ाई

अक्सर शादी के बाद हसबैंड और वाइफ में आत्म सम्मान या इगो की लड़ाई होती है। किसी भी चीज को लेकर दोनों ही पार्टनर्स में ईगो की लड़ाई होती है। इसलिए शादी से पहले ये जान लेना जरूरी है कि आपका ईगो आपके रिश्ते के बीच नहीं आना चाहिए। ये ईगो आपके रिश्ते को तबाह तक कर सकता है। 

फीजिकली तो नहीं हैं अट्रैक्टेड

अक्सर दो लोग एक दूसरे के करीब आते हैं और फीजिकली एक दूसरे से अट्रैक्ट होते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो एक-दूसरे के साथ शादी तो कर लेते हैं मगर इसके बाद उन्हें समझ में आता है कि ये प्यार नहीं सिर्फ फीजिकल अट्रैक्शन था। पूरी लाइफ उन्हें इस बात को लेकर  पछतावा होता है। इसलिए शादी से पहले आप भी खुद से पूछ लें कि कहीं ये फीजिकल अट्रैक्शन तो नहीं।

हर मोड़ पर रहेंगे साथ

कई बार दो ऐसे लोगों को प्यार हो जाता है जो एक ही फील्ड से ताल्लुक रखते हैं। शादी के पहले तक तो सब सही होता है मगर शादी के बाद उनके बीच करियर को लेकर भी कॉम्पशिटन बढ़ जाता है। कई लोग एक-दूसरे की तरक्की से भी चिढ़ने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इन सभी बातों को दिल-दिमाग से निकालकर ही शादी के बाले में सोचें।

एक-दूसरे के परिवार का सम्मान

ऐसा ना हो कि आप शादी तो कर लें लेकिन आपका होने वाला पार्टनर आपके परिवार का सम्मान ही ना करता हो। जरूरी है कि सामने वाला आपके साथ आपके परिवार वालों को भी अपनाए। ताकि आप भी राजी-खुशी उनके साथ जिंदगी बिता सके।

बदलने की तो कोशिश नहीं करेंगे

इस बात का ध्यान रखें कि आप उनसे वैसे ही प्यार करें जैसा कि वो हैं। उन्हें बदलने की कोशिश बिल्कुल भी ना करें। शादी के बाद भी आप उन्हें बदलने की कोशिश करेंगे तो आप दोनों के बीच सिर्फ झगड़े होंगे। इसलिए शादी से पहले ही इस बात को समझ लें कि आप सच में उनसे शादी के लिए तैयार हैं?

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिपवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े