लाइव न्यूज़ :

जानना है कि कहीं बॉयफ्रेंड के लिए महज 'विकल्प' तो नहीं आप, ये 5 संकेत करेंगे मदद

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2022 14:41 IST

लड़ाई-झगड़ा हर रिश्ते में होता है, लेकिन कुछ कपल्स बात करके हल निकाल लेते हैं। लेकिन कई बार बिना वजह जब ऐसी परिस्थिति आती है तो उसका हल निकाल पाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा तब होता है जब दोनों में से कोई एक टाइमपास कर रहा हो।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे फ्यूचर के बारे में बात नहीं करता है तो एक संकेत है।अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे अपने बारे में ज्यादा बात नहीं करता है तो समझिए कि आपको अब सतर्क होने की जरूरत है।

हर कपल के रिश्ते में एक समय जरूर आता है जब वे मन ही मन यह महसूस करते हैं कि 'अब रिश्ते में पहले जैसी बात नहीं रही'। ऐसे में कुछ कपल्स बात करके हल निकाल लेते हैं। लेकिन कई बार बिना वजह जब ऐसी परिस्थिति आती है तो उसका हल निकाल पाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा तब होता है जब दोनों में से कोई एक टाइमपास कर रहा हो। अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड पर इस बात को लेकर शक है तो आगे बताई जा रही 5 बातों से परखें कि क्या वाकई वो आपसे प्यार करता है या उसके लिए यह केवल एक टाइमपास रिश्ता है:

वो फ्यूचर की बात नहीं करता

यह सबसे पहला और महत्वपूर्ण संकेत है। अगर जब भी आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ फ्यूचर की बात करती हैं, आप दोनों का रिश्ता आगे चलकर क्या मोड़ लेगा इससे संबंधित कोई भी सवाल करती हैं, लेकिन हर बार वो बात को टाल देता है। तो इसका मतलब है कि वह आपके साथ फ्यूचर देखने में दिलचस्पी नहीं रखता है। शायद उसके प्लान कुछ और ही हैं। 

परिवार और दोस्त

वो आपको अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से ना मिलवाता है, ना ही बात करवाता है। यही नहीं, उसके बेस्ट फ्रेंड्स तक ये नहीं जानते कि वो आपको डेट कर रहा है। इसका साफ मतलब है कि वो आपको अपनी लाइफ का इम्पोर्टेन्ट पार्ट नहीं मानता है।

बातें नहीं बताता

उसका जॉब इंटरव्यू है, वो फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बना रहा है, करियर में कुछ नया करने जा रहा है, ऐसी ही कितनी बातें जो आपको पता होनी चाहिए लेकिन वो नहीं बताता तो इसका साफ मतलब है कि उसकी एक अलग जिन्दगी है, जिसका हिस्सा आप नहीं हैं।

आप 'ऑप्शन' हैं

अगर उनका मन है तो आप दोनों डेट पर जाएंगे, उनकी पसंद की जगह पर ही जाएंगे और अगर उनका मन नहीं है तो आप दोनों कहीं नहीं जाएंगे। इतना ही नहीं, अगर वे बात नहीं करना चाहते तो कितने ही दिन आपके किसी कॉल मैसेज का जवाब नहीं देंगे। क्योंकि उनके लिए आप केवल एक ऑप्शन हैं, जिसके साथ बात करने का मन होगा तो वे खुद संपर्क करेंगे।

ऐसे होते हैं झगड़े

जिन कपल्स में बेहद प्यार होता है उनके झगड़े और एक तरफा प्यार रखने वाले कपल्स के बीच के झगड़े में जमीन आसमान का अंतर होता है। एक दूसरे को दिल से प्यार करने वाले कपल्स झगड़ते समय एक दूसरे पर चिल्लाते हैं, अपना गुस्सा निकालते हैं। लेकिन अगर आपका बॉयफ्रेंड झगड़े के बाद बात करना बंद कर दे, कॉल मैसेज का जवाब ना दे, तो इसका मतलब है कि उसे आप दोनों के आपसी प्यार या झगड़े से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े