लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: शादीशुदा कपल्स इन 6 टिप्स को न करें नजरअंदाज, कभी खराब नहीं होगा रिश्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 15, 2022 17:42 IST

शादीशुदा कपल्स अपने पार्टनर के साथ तालमेल बैठाने का काम करें। इससे आप दोनों को एक स्मूथ रिलेशनशिप मिलेगा। तो आईए जानते हैं कि शादीशुदा कपल्स को हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए क्या करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभले ही आप दोनों के विचार मेल न खाते हों, लेकिन इसके बावजूद आप दोनों को एक-दूसरे के ख्यालों की इज्जत करनी चाहिए।पार्टनर के साथ अपना जिद्दीपन छोड़ दीजिए।

Relationship Tips: जब भी शादी की बात होती है तो हर व्यक्ति के मन में अपने जीवनसाथी की एक छवि बनी होती है। ऐसे में हर इंसान चाहता है कि जिस लाइफ पार्टनर की उसने कल्पना की है, उसे वैसा ही साथी मिले। हालांकि, जरूरी नहीं कि हर बार आपके मन की बात सही साबित हो। इस स्थिति में जरूरी है कि शादीशुदा कपल्स अपने पार्टनर के साथ तालमेल बैठाने का काम करें। इससे आप दोनों को एक स्मूथ रिलेशनशिप मिलेगा। तो आईए जानते हैं कि शादीशुदा कपल्स को हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए क्या करना चाहिए।

आपका पार्टनर जैसा है उसे वैसे ही स्वीकार करें

हर व्यक्ति किसी दूसरे से अलग होता है। ऐसे में जरूरी नहीं कि जो काम कोई दूसरा करता हो, वही उम्मीद आप अपने पार्टनर से भी करें। दरअसल जो काम आपका पार्टनर अच्छे से कर सकता है जरूरी नहीं कि वैसे कोई दूसरा भी कर पाए। ठीक ऐसे ही जो काम कोई दूसरा आसानी से कर सकता है तो जरूरी नहीं कि वो आपका पार्टनर कर पाए। इसलिए आपका पार्टनर जैसा भी है उसे वैसे स्वीकार कर लेने में आपकी भलाई है। आप जितनी जल्दी इस बात को स्वीकार कर लेंगे, आप दोनों के रिश्ते के लिए उतना अच्छा होगा। 

उनके बिना अपनी जिंदगी के बारे में सोचें

अगर आपको अपने पार्टनर की अहमियत के बारे में नहीं पता है तो एक बार अपनी जिंदगी उनके बिना सोचें। यह सोचने के बाद आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि आपका पार्टनर आपके लिए क्या मायने रखता है। इसलिए कभी भी पार्टनर को कम मत आंकें।

एक-दूसरे के साथ करें मस्ती-मजाक

पार्टनर के साथ खुशहाल जीवन जीने की सबसे जरूरी बात है कि आप दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक जरूर करिए। आप दोनों जितना एक-दूसरे की कंपनी एन्जॉय करेंगे उतना ही आप दोनों और करीब आएंगे। इसलिए एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय करिए। 

छोड़ दीजिए जिद्दीपन

पार्टनर के साथ अपना जिद्दीपन छोड़ दीजिए। इससे आप दोनों के बीच की दूरियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं। हर रिश्ते में व्यक्ति को सामने वाले का साथ देते हुए चलना चाहिए, इससे रास्ता और आसान हो जाता है। 

करें बराबर काम

शादी के बाद दोनों की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप दोनों अपने काम एक-दूसरे के साथ बांट लीजिए। आप दोनों जब एकसाथ काम करेंगे तो इससे न सिर्फ काम कम हो जाएंगे बल्कि आप दोनों को एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका भी मिलेगा। 

एक-दूसरे की करें इज्जत

भले ही आप दोनों के विचार मेल न खाते हों, लेकिन इसके बावजूद आप दोनों को एक-दूसरे के ख्यालों की इज्जत करनी चाहिए। अगर आप खुद इज्जत चाहते हैं तो आपको सामने वाले को भी उतनी ही इज्जत देनी होगी। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े