लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: पार्टनर से भूलकर न पूछें ये 4 सवाल, आपके रिश्ते पर पड़ सकता है बुरा असर

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 11, 2022 14:13 IST

जब तक आप दोनों में एक ओपन और ऑनेस्ट रिश्ता नहीं है तब तक आप एक मजबूत और स्वस्थ्य रिलेशनशिप की नींव नहीं रख पाएंगे। हालांकि, पार्टनर से कभी भी ऐसे सवाल नहीं करने चाहिए, जोकि आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव डालें और आप दोनों को असहज करें। दरअसल, कई बार कपल्स आपस में ओपन होने में कई चीजें ऐसी कर देती हैं जो उनके रिश्ते पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। 

Open in App

Relationship Tips: जब आप किसी रिश्ते में होते हो, तो आपमें बिना किसी असहजता से अपने पार्टनर से हर मुद्दे पर बात करने की क्वालिटी होनी चाहिए। जब तक आप दोनों में एक ओपन और ऑनेस्ट रिश्ता नहीं है तब तक आप एक मजबूत और स्वस्थ्य रिलेशनशिप की नींव नहीं रख पाएंगे। हालांकि, पार्टनर से कभी भी ऐसे सवाल नहीं करने चाहिए, जोकि आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव डालें और आप दोनों को असहज करें। दरअसल, कई बार कपल्स आपस में ओपन होने में कई चीजें ऐसी कर देती हैं जो उनके रिश्ते पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। 

इसी क्रम में यहां कुछ ऐसे रिलेशनशिप टिप्स बताए जा रहे हैं, जिनको फॉलो कर आप अपने रिश्ते को लंबे समय तक टूटने से बचा सकते हैं:

न करें एक्स की बात

आप अपने पार्टनर से जितने ओपन क्यों न हों, लेकिन कभी भी उनसे उनके एक्स के बारे में मत पूछिए। उनके पास्ट में जो कुछ भी था, अगर वो आपको खुद अपनी स्वेच्छा से बताते हैं तो ठीक है वरना बार-बार एक ही सवाल करने से इसका आपके रिश्ते पर गलत असर पड़ सकता है।

फ्रेंड्स की ज्यादा जानकारी

हर रिश्ते में स्पेस होना जरूरी है। ठीक ऐसा ही कपल्स के बीच भी होता है। इसलिए आप अपने पार्टनर को भी थोड़ा स्पेस दीजिए ताकि उन्हें भी घुटन न महसूस होए। इसके अलावा कभी भी पार्टनर से उनके दोस्तों की डिटेल्स इस हद तक मत मांगिए कि इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ने लगे। 

न मांगिए सोशल मीडिया के पासवर्ड

आप रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के कितने भी करीब क्यों न हों, लेकिन कभी भी उनसे उनके सोशल मीडिया के पासवर्ड मत मांगिए। आपके पार्टनर को आपकी ये आदत बुरी लग सकती है।  इसलिए पार्टनर को पर्सनल स्पेस देने की कोशिश करिए और उनके एकाउंट्स पासवर्ड मांगकर चेक मत करिए।

मत पूछिए सैलरी

रिलेशनशिप को मजबूत और स्वस्थ्य बनाने के लिए अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस देना सीखिए। आपके पार्टनर की पॉकेट मनी या सैलरी कितनी ये मत पूछिए। अगर वो खुद से बता दें तो ठीक है वरना आपके द्वारा सैलरी को लेकर पूछे गए सवाल पर हो सकता है कि वो बुरा मान जाएं। हो सकता है कि बार-बार सैलरी के बारे में पूछने पर आपके पार्टनर को ऐसा न लगने लगे कि आपकी नजर उनके पैसों पर है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े