लाइव न्यूज़ :

इसलिए अपने से बड़ी उम्र के लड़कों को करना चाहिए डेट, होती है ये 7 सुपर क्वालिटीज

By मेघना वर्मा | Updated: June 22, 2020 09:54 IST

बॉलीवुड और हॉलीवुड से लेकर रियल लाइफ में भी आपने अक्सर ऐसे कपल देखे होंगे जिनमें कई साल का अंतर होता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्यार में रुठना-मनाना तो चलता है मगर बेवजह का तमाशा उन्हें पसंद नहीं होता।मच्योर मैन अपने करियर पर फोकस होते हैं।

प्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। प्यार किसी भी उम्र में किसी भी उम्र के लोगों के साथ हो सकता है। प्यार करने के लिए वैसे तो किसी विशेष जगह या समय की जरूरत नहीं होती मगर डेटिंग के इस जमाने में आप सोच-समझ कर डेट कर सकते हैं।

अक्सर टीन एज में आप डेटिंग की सोचते हैं। डेट किसके साथ करना है आप अपने डेट में क्या चीजें क्या क्वालिटी देख रहे हैं ये पूरी तरह से आप पर निर्भर है। मगर डेटिंग करने के लिए अगर आप मच्योर या अपने से बड़ी उम्र वाले को चुनते हैं तो ये कहीं ना कहीं आपके लिए भी फायदे मंद साबित हो सकता है।

बॉलीवुड और हॉलीवुड से लेकर रियल लाइफ में भी आपने अक्सर ऐसे कपल देखे होंगे जिनमें कई साल का अंतर होता है। आइए आपको बताते हैं कि अपने से बड़ी उम्र के लड़के को डेट करने का या उनके साथ रिलेशनशिप में रहने का क्या फायदा होता है-

1. मच्योरली करते हैं बिहेव

आप एक मच्योर आदमी को डेट कर रही हैं तो जाहिर सी बात है वो मच्योरली बिहेव करेंगे। किसी भी निर्णय को लेने में वो जल्दबाजी या गुस्से में आकर नहीं सोचेंगे बल्कि बहुत समझदारी के साथ निर्णय लेंगे।

2. उनके पास सिर्फ जॉब नहीं करियर होगा

मच्योर मैन अपने करियर पर फोकस होते हैं। उनके पास सिर्फ एक जॉब नहीं होती बल्कि उनका एक अच्छा करियर भी होता है। जिससे आपको फाइनेंशली बहुत सिक्योरिटी होती है। सिर्फ यही नहीं अपने वर्क एक्स शेयर करके वो आपको भी ग्रो करने में मदद करते हैं। 

3. उन्हें पता है उन्हें क्या चाहिए

जब आप किसी टीन एज या अपने ही हमउम्र को डेट करते हैं तो आप दोनों एक ही लेवल पर होते हैं। एक जैसा ही सोचते हैं लेकिन जब आप किसी मच्योर मैन  को डेट करते हैं तो उन्हें पता होता है उन्हें लाइफ में क्या चाहिए। किस प्वॉइंट पर किस चीज की जरूरत हो सकती है वो सबकुछ जानते हैं।

4. वो जैसे हैं वैसे ही रहते हैं

अक्सर टीन ऐज के लोगों में दिखावे का शौक आ जाता है। वो अपनी पर्सनैलिटी से थोड़ा हटकर एक्ट करने लगते हैं। मगर मच्योर मैन जैसे हैं वैसे ही रहते हैं। किसी भी तरह का दिखावा नहीं करते।

5. 'गेम्स' खेलना नहीं पसंद

प्यार में रुठना-मनाना तो चलता है मगर बेवजह का तमाशा उन्हें पसंद नहीं होता। माइंड गेम्स उन्हें खेलना नहीं आता। जो उनके दिल में होता है वही जुबान पर भी होता है। इसलिए उनके साथ आप सिक्योर फील करते हैं। 

6. आपसे ज्यादा है लाइफ एक्सपीरिएंस

किसी के लाइफ का एक्सपीरिएंस आप छीन नहीं सकते। उनके लाइफ के एक्सपीरिएंस आपकी ग्रो के काम जरूर आएंगे। ये उनका लाइफ एक्सपीरिएंस ही हैं कि वो हर सिचुएशन को बहुत मच्योरली हैंडिल करते हैं।

7. आपके पैरेंट्स के साथ खुली तरह से कर सकता है बात

अक्सर ऐसा होता है कि आपका पार्टनर आपके पेरेंट्स से बात करने में हिचकिचाते हैं मगर आपका मच्योर पार्टनर आपके माता-पिता से बात करने में हिचकिचाएंगे नहीं। वो आपके पेरेंन्ट्स से बात को होल्ड कर पाएंगे।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: दिनदहाड़े महिला टीचर पर तलवार से हमला, पूर्व प्रेमी निकला कातिल; CCTV में कैद हुआ मंजर

क्राइम अलर्टलिव-इन पार्टनर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 2 दिनों तक लाश के साथ रहा; बॉस से अफेयर के शक में प्रेमी कातिल

क्राइम अलर्टबेंगलुरु में इंजीनियर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 17 बार चाकू घोंपा; अब फरार

भारतपलट गए तेज प्रताप? युवती के साथ रिश्ते वाली फेसबुक पोस्ट पर लालू के बेटे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

क्राइम अलर्टBijnor Murder: मामी के प्यार में पड़ा भांजा, मामा को लगाया ठिकाने; ऐसे हुआ कत्ल की घिनौनी साजिश का पर्दा फाश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब