लाइव न्यूज़ :

दीपिका से शादी के लिए रणवीर ने किए थे ऐसे कारनामे, हर लड़की अपने प्रेमी से करती है ऐसी ही उम्मीद

By गुलनीत कौर | Updated: November 14, 2018 12:48 IST

साल 2018 के वैलेंटाइन डे पर दीपिका किसी काम से कनाडा में थीं लेकिन उनका प्यार रणवीर को इंडिया से कनाडा खींच लाया। दोनों की एक तस्वीर वायरल भी हुई थी।

Open in App

बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को शादी के लिबाज़ में देखने के लिए उनके करीबी रिश्तेदार, दोस्त और फैंस भी बेसब्र हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की हेयर स्टाइलिस्ट निताशा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दीपिका रणवीर के साथ होने की खुशी को जाहिर किया है।

इटली में रणवीर और दीपिका की पारंपरिक कोंकणी रिवाज से हुई सगाई के रिवाज में निताशा शामिल हुईं जिसके बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा - ''कोई तस्वीरें नहीं थी लेकिन दोनों को साथ में देखना शानदार था, अपने आंसू रोक नहीं पा रही हूं। लेकिन ये खुशी के आंसू हैं।''

निताशा ने दीपिका-रणवीर के फैंस के लिए ट्विटर पर केवल एक मैसेज दिया है लेकिन कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है। मगर दीपिका-रणवीर के फैंस के लिए ये मैसेज भी बेहद स्पेशल है। इस मैसेज को कई लोगों ने री-ट्वीट किया और दीपिका-रणवीर को ढेरों बधाईयाँ भी दीं। 

फैंस के लिए दीपिका-रणवीर की जोड़ी हमेशा ही स्पेशल रही है लेकिन दीपिका-रणवीर खुद एक दूसरे को कितना स्पेशल मानते हैं और एक दूजे के लिए क्या क्या करते हैं, वह भी किसी से आजतक छिपा नहीं है। यहां हम 7 ऐसे वाक्या पेश कर रहे हैं जब दोनों ने एक दूसरे के लिए कुछ खास किया और प्यार में की गई उनकी ये कोशिश दुनिया से भी छिप ना सकी। 

1. पहली बार दीपिका और रणवीर के साथ का लोगों को तब मालूम हुआ था जब दीपिका पादुकोण डिप्रेशन के दौर से गुजर रही थीं। तब अपनी जिंदगी से हताश हो चुकी दीपिका को रणवीर ने सहारा दिया था।

2. कुछ समय पहले हॉलीवुड में कदम रखने वाली दीपिका ने जब इंटरनेशनल स्क्रीन पर बोल्ड सीन निभाए तब भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत बुरा भला कहा। तब रणवीर ने आगे बढ़कर उनका सपोर्ट किया और कहा - ''दीपिका एक बहुत अच्छी एक्टर हैं। मुझे उनका काम बहुत अच्छा लगता है और वो जो भी कर रही हैं मुझे इस बात पर गर्व है। मैं उनका सबसे बड़ा फैन हूं।''

3. रणवीर के निरंतर सपोर्ट पर दीपिका ने भी कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज डाई जो फैंस को यह यकीन दिलाने के लिए काफी थे कि दोनों में अटूट प्यार है। बिना रणवीर का नाम जाहिर किए दीपिका ने लिखा - ''कोई एक ऐसा है जिसने हमेशा, हर कदम पर मेरा साथ निभाया है। आज वो मेरी जिन्दगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।''

4. रणवीर ने भी दीपिका से पाने रिश्तों को लेकर कभी खुद से खुलासा नहीं किया लेकिन दीपिका के काम को समय समय पर प्रोत्साहित जरूर किया। उनके इस इन्स्टाग्राम पोस्ट से यह साफ जाहिर होता है। 

5. साल 2016 में IIFA की ओर से जब रणवीर को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया जा रहा था तब उस अवार्ड के लिए भी उन्होंने अपनी को-एक्टर दीपिका को धन्यवाद दिया था। साथ ही यह भी चाहा कि दीपिका को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिले।

6. एक अवार्ड फंक्शन के दौरान जब रणवीर को नाम अवार्ड लेने के लिए घोषित किया गया तो खिलखिलाकर अपनी सीट से उठ रणवीर ने सबसे पहले दीपिका के माता-पिता के पांव छुए। उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपने फॅमिली और दीपिका से मिले और फिर स्टेज की ओर रवाना हुए। इस बात से साफ जाहिर होता है कि रणवीर के लिए सिर्फ दीपिका ही नहीं, उसकी फॅमिली भी उतनी ही इम्पोर्टेन्ट है।

7. साल 2018 के वैलेंटाइन डे पर दीपिका किसी काम से कनाडा में थीं लेकिन उनका प्यार रणवीर को इंडिया से कनाडा खींच लाया। दोनों की एक तस्वीर वायरल भी हुई थी।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच