लाइव न्यूज़ :

Rakhi 2020: रक्षाबंधन पर भूलकर भी बहन को ना गिफ्ट करें ये 5 सामान, होता है अशुभ

By मेघना वर्मा | Updated: July 23, 2020 11:12 IST

राखी पर बहनों को उपहार देने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। भाई भी अपनी बहनों को गिफ्ट देने के लिए चीजों का सेलेक्शन शुरू कर चुके होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षाबंधन पर अगर आप खूबसूरत हैंकी सेट अपनी बहन को गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो ये भी ख्याल दिमाग से निकाल दीजिए। कभी भी किसी को भी शीशा या आईना उपहार में नहीं देना चाहिए।

रक्षाबंधन का पावन पर्व अब कुछ ही दिनों बाद है। श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला ये पर्व इस साल 3 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई बहन के इस प्यार त्योहार की तैयारियां बहनों ने अभी से शुरू कर दी होगी। भाई के लिए राखी और अपने लिए सुंदर की ड्रेस खरीदने का सिलसिला भी शुरू हो चुका होगा। 

राखी पर बहनों को उपहार देने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। भाई भी अपनी बहनों को गिफ्ट देने के लिए चीजों का सेलेक्शन शुरू कर चुके होंगे। मगर क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे गिफ्ट होते हैं जिन्हें बहनों को देना अशुभ माना जाता है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही उपहार बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपनी बहनों को इस रक्षाबंधन पर नहीं देना चाहिए। ये बेहद अशुभ माना जाता है-

1. काले कपड़े ना दें

रक्षाबंधन पर अगर आप इस बार बहन को कपड़े देने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। किसी भी तरह से काले रंग का कोई भी कपड़ा बहन को मत दीजिए। काला रंग हिन्दू शास्त्र में अशुभ बताया जाता है। इस रंग का जुड़ाव सीधे दुर्भाग्य से होता है। इसे कष्ट का रंग भी माना जाता है। इसलिए अपनी बहन को काले रंग का वस्त्र ना दें।

2. जूते-चप्पल ना करें गिफ्ट

अगर आप इस बार बहन को जूते-चप्पल या सैंडिल गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो वो भी विचार मन से निकाल दें। बताया जाता है कि जूते चप्पल जुदाई का प्रतीक होते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि जूते या सैंडिल गिफ्ट करने से भाई-बहन के बीच दूरियां आ जाती हैं। इसलिए रक्षाबंधन पर कभी भी जूते-सैंडिल ना दें।

3. रूमाल भी है कष्ट का प्रतीक

रक्षाबंधन पर अगर आप खूबसूरत हैंकी सेट अपनी बहन को गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो ये भी ख्याल दिमाग से निकाल दीजिए। किसी को रुमाल गिफ्ट करना उसके लिए कष्ट का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बहन को रूमाल ना दें। माना जाता है कि कभी भी उपहाप स्वरूप मिले रुमाल को प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

4. घड़ी से रुक जाएगा समय

आपको लगता होगा कि घड़ी बहुत ही आसान और अच्छी चीज हो सकती है उपहार करने के लिए मगर कभी घड़ी किसी को गिफ्ट में नहीं करना चाहिए। घड़ी गिफ्ट करना भी अशुभ प्रतीक है। मान्यता है कि इससे सामने वाले की जीवन की प्रगति रुक जाती है। इसलिए बहन को घड़ी ना गिफ्ट करें।

5. आईना ना दें

कभी भी किसी को भी शीशा या आईना उपहार में नहीं देना चाहिए। इससे भी जीवन पर नेगेटिव असर पड़ता है। इसके साथ ही नाइफ सेट या कोई भी धार-दार सामान गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। ये सभी नेगेटिव एनर्जी को अपने साथ ले आते हैं।

टॅग्स :रक्षाबन्धनरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े