लाइव न्यूज़ :

इन 7 आदतों की वजह से लोग उठा लेते हैं आपका फायदा

By मेघना वर्मा | Updated: June 19, 2020 08:47 IST

लोगों पर विश्वास करना बुरा नहीं मगर सभी पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेना बुरा है। लोगों की परख को डेवलप कीजिए। लोगों को समझ कर परख कर ही उन पर विश्वास कीजिए। 

Open in App
ठळक मुद्देआप अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर भी बहुत कॉन्शज हैं। माफ कर देना एक अच्छी आदत है।

दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता। सभी के अंदर कुछ कमियां होती हैं तो कुछ खूबियां। हर आदमी खुद को परफेक्ट बनाने की होड़ में लगा हुआ होता है। रिश्तों की बात करें तो खुद को परफेक्ट दिखाने के चक्कर में वो हर बार दूसरों को गलत साबित भी करता है। रिश्ते में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आपका फायदा उठा लेते हैं। कभी कभी तो आप इस बात से अन्जान होते हैं कि आपका फायदा उठाया जा रहा है मगर कभी-कभी आप जानते हुए भी कुछ नहीं कर पाते।

कुछ लोग जिंदगी में ऐसे मिल जाते हैं जो आपके सीधे पन या संकोची नेचर का फायदा उठाते हैं। इसी वजह से वो आपका हर तरह से एडवांटेज लेते हैं। आपको ये समझना होगा कि सामने वाला आपका सिर्फ और सिर्फ फायदा उठा रहा है। उसी समय अपने इस रिश्ते पर विराम लगाना होगा। 

आज हम आपको यहां ऐसी ही कुछ आदतें बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको बदला चाहिए ताकि सामने वाला आपका फायदा ना उठा सके-

1. बहुत जल्दी हो जाता है आपको प्यार

ये आपका मासूम दिल है जो हर बार हर किसी से प्यार में गिर जाता है। किसी से मुलाकात हुई दो-चार बात हुई औरा आपको उनसे प्यार हो गया। मगर आपकी इसी आदत से लोग आपका फायदा भी उठा लेते हैं। आपसे अपना काम भी निकलवा लेते हैं और अंत में आपके हाथ कुछ नहीं लगता। इसलिए ये आदत बदल डालिए।

2. लोगों पर बहुत जल्दी कर लेते हैं विश्वास

लोगों पर विश्वास करना बुरा नहीं मगर सभी पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेना बुरा है। लोगों की परख को डेवलप कीजिए। लोगों को समझ कर परख कर ही उनपर विश्वास कीजिए। 

3. बहुत बार टूट चुका है आपका दिल

आपका पहले भी कई बार दिल टूट चुका है या आप बहुत दुखी रहते हैं तो भी लोग आपका फायदा उठाने से हिचकेंगे नहीं। पास्ट जैसा भी रहा हो खुद को स्ट्रॉन्ग और खुद के दिल को स्ट्रॉन्ग बनाकर चलिए। किसी को भी अपने दिल का हाल पता ना लने दीजिए।

4. रेड साइन को नहीं करते  नोटिस

कई बार ऐसा भी होता है कि आप जानते हैं सामने वाला आपको धोखा देगा या सामने वाला आपके साथ सही नहीं कर रहा है फिर भी आप उसे रोकते नहीं। उल्टा उसकी ओर खिंचे चले जाते हैं। इन रेड साइन को आपको पहचानना होगा ताकि आप खुद का फायदा उठाए जाने से रोक सकें।

5. बहुत जल्दी कर देते हैं माफ

माफ कर देना एक अच्छी आदत है। अक्सल लोगों से गलतियां हो जाती हैं मगर हर बार माफी दे देना आपके कमजोर दिल को दिखाता है। एक ही गलती कोई बार-बार दोहराए और बार-बार आपका दिल टूटे फिर भी आप उसे माफ कर देते हैं तो ये आपकी गलत आदत है। इसी आदत के कारण लोग आपका फायदा उठा लेते हैं। 

6. पास्ट को याद से नहीं निकल पा रहे

आप अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर भी बहुत कॉन्शज हैं। अपने पास्ट को लेकर आप अक्सर यही सोचते हैं कि आपको फूल बनें। आप बार-बार सारा ब्लेम खुद पर डालते हैं और खुद को भी सबसे बड़ा बेवकूफ बताते हैं। इसलिए भी आपका फायदा उठाया जा रहा है। 

7. उनको भी सेकेंड चांस देते हैं जो डिजर्व नहीं करते

लोगों को सेकेंड चांस देना अच्छा है मगर तब जब वो सेंकेड चांस डिसर्व करें। किसी ने आपके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। इसके बाद भी आप उसे सेकेंड चांस देते हैं तो ये आपके अंदर की कमी है जिसे आपको बदलना होगा। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े