लाइव न्यूज़ :

Online Dating: एडिटेड फोटो और इंग्लिश से नहीं जमेगा इम्प्रेशन, ध्यान में रखनी होगी ये 5 बात

By मेघना वर्मा | Updated: June 19, 2020 10:56 IST

ऑन लाइन डेटिंग में मिलने से पहले ही लोग एक-दूसरे से बात करके इम्प्रेशन जमाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकॉल और मैसेज से कॉन्टेक्ट करने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं। अपने ऑन लाइन डेट की फेसबुक या इंस्टा पर छानबीन करना छोड़िए।

ऑन लाइन डेटिंग के जमाने में लोग अपने पार्टनर को ऑन लाइन ढूंढते हैं और उनके साथ रिश्ता जोड़ लेते हैं। डिजीटल प्यार के इस दौर में आपका पहला इम्प्रेशन बहुत जरूरी होता है। एक इंग्लिश कहावत आपने भी सुनी होगा- फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन। इसलिए किसी को डेट करते समय ये जरूरी है कि आपका इम्प्रेशन उनके ऊपर अच्छा पड़े।

सोशल डेटिंग में सिर्फ आपकी अच्छी प्रोफाइल आपका इम्प्रेशन नहीं डालती। हां ये सही है कि आप पूरी तरह से मोबाइल या लैपटॉप पर निर्भर होते हैं। ऑन लाइन डेटिंग में मिलने से पहले ही लोग एक-दूसरे से बात करके इम्प्रेशन जमाना चाहते हैं। इसके लिए आपको कुछ टिप्स आज हम देने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप आपना पहला इम्प्रेशन अच्छा बना सकते हैं-

1. आप अपना प्रोफाइल बेचिए मत

आपको ये समझना होगा कि आप सोशल मीडिया पर खुद को बेच नहीं रहे हैं। इसलिए अपनी प्रोफाइल बायो को इस तरह मत रखिए जैसा लगे आप खुद को सेल कर रहे हैं। डीसेंट से बायो के साथ छोटे लाइनर्स लिखें। वही लिखें जिसे आप सच में फील करते हों। ताकि जब आपसे कोई बात करें तो आप अपने बायो से अलग ना लगें।

2. प्रोफाइल पिक्चर की बहुत ज्यादा एडिटिंग भी अच्छी नहीं

इसमें कोई शक नहीं कि आपकी प्रोफाइल फोटो को सबसे पहले देखा जाता है। इसलिए फोटो भी अच्छी होनी चाहिए। मगर फोटो में इतनी ज्यादा एडिटिंग मत कर दीजिए। फोटो जितनी ज्यादा ओरिजनल होगी सामने वाला आपसे ज्याद इम्प्रेस होगा।

3. कॉल और मैसेज के लिए जल्दबाजी में मत रहिए

किसी चीज की हड़बड़ी में भी आप अक्सर गलती कर जाते हैं। इसलिए अपने डेट को कॉल और मैसेज से कॉन्टेक्ट करने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं। इससे सामने वाला आपकी इस हरकत को चीप समझेगा। 

4. सोशल मीडिया पर अपने प्यार को स्टॉक करना बंद कीजिए

सोशल मीडिया पर आपका डेट क्या करता है? किससे बात करता है किसके पोस्ट पर कमेंट करता है या उनकी फोटो पर कौन कमेंट करता है इससे आपको मतलब नहीं होना चाहिए।  अपने ऑन लाइन डेट की फेसबुक या इंस्टा पर छानबीन करना छोड़िए।

5. मजाक करने से पहले सोचिए

बहुत से लोगों को मजाक पसंद नहीं होता इसलिए मजाक करने से पहले सोचें। हो सकता है आपका मजाक उन्हें बुरा लग जाए और बनी-बनाई बात भी बिगड़ जाए। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े