लाइव न्यूज़ :

आपके जन्म की तारीख खोलती है कई राज, जानें होगी लव या अरेंज मैरिज!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2019 16:00 IST

यहां हम आपको आपके जन्म तारीख के आधार पर बता रहे हैं कि आपका प्रेम विवाह (Love Marriage) होगा या आप परिवार की सहमति से शादी (Arranged Marriage) करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमूलांक 7 वाले व्यक्ति परिवार की सदस्यों की सहमति से विवाह करते हैंमूलांक 3 वाले लोगों का प्यार में इनका अटूट विश्वास होता है

अपनी शादी को लेकर हर किसी में मन में बेहद उत्सुकता होती है। हर कोई अपने बारे में सबसे पहले ये जानना चाहता है कि उसकी लव मैरिज होगी या अरेंज। अगर ऐसा कुछ सवाल आपके भी मन में है तो परेशान न हो। 

यहां हम आपको आपके जन्म तारीख के आधार पर बता रहे हैं कि आपका प्रेम विवाह (Love Marriage) होगा या आप परिवार की सहमति से शादी (Arranged Marriage) करेंगे।

तो आइए, इस दिलचस्प तथ्य पर एक नज़र डालते है..

मूलांक 1

अगर आपके जन्म की तारीख 1,10, 19, 28 है तो आपका मूलांक 1 है। इस मूलांक वाले लोग अक्सर शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग कभी भी प्यार के मामले में आगे नहीं बढ़ नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से इन लोगों की लव मैरिज होनी मुश्किल होती है।

मूलांक 2

जो लोग किसी भी महीने के 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 2 है। ऐसे लोग काफी सोच समझ कर प्यार करते हैं। ये लोग काफी बुद्धिमान और प्रेमी स्वभाव के होते हैं। इनकी प्यास होती है जिससे प्यार करते हैं, उसी से शादी करें। इनका प्रेम विवाह ही होता है।

मूलांक 3

जो लोग किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 3 होता है। प्यार में इनका अटूट विश्वास होता है। इस अंक के लोग लव मैरिज करने में सफल होते हैं।

मूलांक 4

इस तारीख में जन्में लोग मस्त और रंगीन स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग प्यार में यकीन नहीं करते हैं। इनका एक से अधिक अफेयर होता है और प्रेम विवाह के प्रति गंभीर नहीं होते।

मूलांक 5

जो लोग किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे हैं उनका मूलांक 5 होता है। ऐसे लोग परंपरागत तरीके से शादी करने में यकीन रखते हैं। इनके लिए घर-परिवार, बड़ों की आज्ञा, मान मान-प्रतिष्ठा काफ़ी मायने रखती है।

मूलांक 6

जो लोग किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे हैं उनका मूलांक 6 होता है। ऐसे लोग अपने रिश्ते में स्थिर नहीं रह पाते। ये प्यार तो करते हैं लेकिन एक से ज्यादा प्रेम संबंधों के चलते सही इंसान को खो देते हैं।

मूलांक 7

जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 7,17 या 25 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 7 होता है। ऐसे लोग प्यार में पड़ते है लेकिन जहां तक शादी का मामला है इससे वह बचते हैं। इस मूलांक वाले व्यक्ति परिवार की सदस्यों की सहमति से विवाह करते हैं।

मूलांक 8

जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 8,17 या 26 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 8 होगा। इस मूलांक के लोगों की ज्यादतर लव मैरिज होती है। पति और पत्नी के बीच में बहुत प्यार होता है।

मूलांक 9

जिन व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है वो लव मैरिज करने में ज्यादा यकीन रखते हैं।

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े