लाइव न्यूज़ :

राशि अनुसार जानिए क्या है आपकी शादी की सही उम्र?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2020 15:18 IST

किसी लड़की की उम्र 23-24 साल की हुई नहीं कि उसके लिए लड़के देखने की शुरुआत हो जाती है। यही हाल लड़कों का भी है मगर शादी की सही उम्र पर कभी कोई सही-सही जवाब नहीं देता।

Open in App
ठळक मुद्देमकर राशि के लोग समझौता कर लेते हैं। कुंभ राशि के लोग खुद को एक्सप्लोर करना जानते हैं।

शादी किसी के लिए भी बड़ा फैसला होता है। शादी के बाद लड़के और लड़की दोनों की जिंदगी बदल जाती है। एक शादी में बंधना किसी के लिए भी खूबसूरत होता है। मगर शादी के लिए सही उम्र क्या है इसे लेकर समाज में हर समय चर्चा होती है। 

किसी लड़की की उम्र 23-24 साल की हुई नहीं कि उसके लिए लड़के देखने की शुरुआत हो जाती है। यही हाल लड़कों का भी है मगर शादी की सही उम्र पर कभी कोई सही-सही जवाब नहीं देता। शादी इंसान के व्यक्तित्व पर भी निर्भर करती है। आइए आज आपको हम बताते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आपकी शादी की सही उम्र क्या होनी चाहिए।

मेष राशि

इस राशि के लोग अपना व्यू प्वॉइंट रखने में माहिर होते हैं। इसी के चलते वो अपनी लाइफ में सबकुछ करने की कोशिश करते हैं। अपने इस दृढ़ निश्चय वाले स्वभाव के चलते जल्दबाजी में इनके सारे काम गड़बड़ हो जाते हैं। इसलिए इनकी शादी ट्वेटीज के बाद ही होना चाहिए।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग अपने सभी कार्यों को पूरी दृढ़ता के साथ पूरा करते हैं। वो उन लोगों को के प्रति पूरी आस्था रखते हैं। इस राशि के लोग तभी शादी करते हैं जब उन्हें सच्चा प्यार मिलता है। इसलिए इस राशि के लोग 30 की उम्र के बाद ही शादी करें तो सही।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग अपनी 20 साल तक की उम्र में बहुत ज्यादा डेडिकेटेड नहीं होते। इस राशि के लोग 30 साल की उम्र के बाद ही शादी करें तो बेहतर। 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप पर विश्वास रखते हैं। वो फन लविंग भी होते हैं। इनकी ये क्वालिटी ही इन्हें सबसे अलग बनाती है। सिंह राशि के लोगों के लिए शादी की सही उम्र 30 से 40 की उम्र में होने के बाद है। 

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग बहुत सुलझे मिजाज के होते है। ये अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बहुत क्लीयर होते हैं। इन लोगों के शादी की सही उम्र 25 - 30 साल के बीच तक की होती है। 

तुला राशि

तुला राशि के लोग अपनी लाइफ में सबकुछ बैलेंस में होते हैं। लव लाइफ में भी ये बेलैंस रखते हैं। ये अपने आस-पास के लोगों को ज्यादा तंग नहीं करते ना ही किसी से डिमांड करते हैं। इसलिए इनकी शादी 20 की उम्र के बाद भी हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं।

धनु राशि

धनु राशि को अपना पर्सनल स्पेस बहुत प्यारा होता है। वो अपनी लाइफ में सबकुछ परफेक्ट चाहते हैं। वो सबकुछ कैलकुलेट करके चलते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 30 के बाद की ही सही होती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग बहुत पजेजिव होते हैं। खासकर अपने रिश्ते को लेकर। ये राशि के लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बहुत ट्रस्ट रखते हैं। ये अपने रिश्ते को लेकर भी बहुत पैशनेट हो सकते हैं। इसलिए इन्हें 30 की उम्र के बाद शादी करनी चाहिए। 

मकर राशि

मकर राशि के लोग समझौता कर लेते हैं। ये अपने इंस्टिंक्ट पर बहुत विश्वास करते हैं। जब उन्हें कुछ गलत लगता है तो वो बिना किसी झिझक के साफ-साफ कहते हैं। इसिलए मकर राशि वालों की शादी 20-30 या 40 के बाद भी हो तो कोई दिक्कत नहीं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग खुद को एक्सप्लोर करना जानते हैं। वो तब तक सिंगल रहना पसंद करेत हैं जब तक उन्हें कोई परफेक्ट मैच नहीं मिल जाता है। इसलिए इनकी शादी के लिए कोई उम्र सही या गलत नहीं होता बस इन्हें इनके मन के मुताबिक पार्टनर मिलना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के लोग जितने सुंदर होते हैं उनका मन उससे ज्यादा सुंदर होता है। ये अपने लाइफ पार्टनर की तलाश में इंतजार करते हैं। मीन राशि के लिए शादी करने की कोई इग्जैक्ट उम्र नहीं होती मगर इन्हें जब इनका परफेक्ट पार्टनर मिलता है ये तभी शादी करते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

रिश्ते नाते अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स