लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन डेटिंग से पहले इन 5 बातों का रखें खास ख्याल, नहीं होगी कोई परेशानी

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 19, 2022 17:53 IST

आज के समय में ऑनलाइन डेटिंग का चलन काफी बढ़ गया है। भारत में भी युवा पीढ़ी के बीच ऑनलाइन डेटिंग काफी आम बात हो गई है। ऐसे में ऑनलाइन डेटिंग करने से पहले कुछ बातों को जानना और समझना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप डेट पर जा रहे हैं उससे पहले सारी इंफॉर्मेशन देख लें।इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपनी सीमा पता होना चाहिए। अगर किसी ने अपने प्रोफाइल फोटो नहीं लगा रखी तो ऐसे प्रोफाइल को एंटरटेन ना ही करें तो बेहतर।

ऑनलाइन डेटिंग आजकल आम हो गई है। लोग सोशल मीडिया पर अपने पसंद के लोगों को चुनते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं। ऑनलाइन डेटिंग वैसे तो नए लोगों से आपको मिलाती है मगर ये सुनने में जितना रोमांचक है उतना खतरनाक भी साबित हो सकता है। 

आप किसी को जानते नहीं और उसके साथ डेट पर चले जाते हैं। ऑनलाइन डेटिंग का कांसेप्ट ही इसी आधार पर बना है। मगर आपको ऑनलाइन डेटिंग करते समय कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। किसी के साथ डेट पर जाने से पहले कुछ बातों को जानना और समझना बेहद जरूरी होता है।

1. रिसर्च पूरी कर लें

जिस भी व्यक्ति के साथ आप ऑन लाइन डेटिंग करने जा रही हों उसके बारे में थोड़ी रिसर्च कर लें। ऐसा ना हो कि वो आपकी अपेक्षाओं पर खरा ना उतरे और आप जैसा सोच रही थीं उससे उल्टा निकलें।

2. प्रोफाइल फोटो जरूर देखें

अगर किसी ने अपने प्रोफाइल फोटो नहीं लगा रखी तो ऐसे प्रोफाइल को एंटरटेन ना ही करें तो बेहतर। ऐसे लोगों की प्रोफाइल ज्यादतर फेक होती है। तो किसी के भी अकाउंट में राइट स्वाइप करने से पहले प्रोफाइल फोटो जरूर देखें।

3. फ्रैंक रहें

अपनी बातों को बताते समय कभी झूठ ना बोलें। जो भी बात करें साफ-साफ करें किसी भी तरह से किसी भी चीज को छिपाएं नहीं क्योंकि ये रिश्ता सच से शुरू होना चाहिए।

4. पहले से तय कर लें सीमा

इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपनी सीमा पता होना चाहिए। सामने वाले से कितना और किस तरह की बात करनी है ये आपको पता होना चाहिए। ऐसा ना हो कि आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग जाए।

5. हासिल हो सारी जानकारी

अगर आप डेट पर जा रहे हैं उससे पहले सारी इंफॉर्मेशन देख लें। किसी भी तरह से अगर आपको डाउट हो तो प्लान कैंसिल कर सकते हैं मगर सब कुछ जांच-परख कर ही कोई निर्णय लें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े