लाइव न्यूज़ :

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट करें ये खास तोहफे, रिश्ते में बनी रहेगी मिठास

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 17, 2022 16:41 IST

अब करवा चौथ ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में अगर इस खास मौके पर आप अपनी पत्नी को कुछ तोहफा देने का प्लान बना रहे हैं तो यहां से आप कुछ आईडिया ले सकते हैं।

Open in App

करवा चौथ भारत के उत्तरी भाग में मनाया जाता है। यह एक हिंदू त्योहार है, जिसमें विवाहित महिलाएं सुबह से चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं। करवा चौथ व्रत के दौरान महिलाएं सरगी का सेवन करती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद सीधे खाती-पीती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी को करवा चौथ के मौके पर कुछ खास गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं यहां से आप कुछ आईडिया ले सकते हैं।

परफ्यूम

गुलदस्ता एक ट्रेंडी गिफ्ट बन गया है, जिसे आपमें से ज्यादातर लोग किसी को देना पसंद करते होंगे। लेकिन परफ्यूम एक पारंपरिक उपहार है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन (या पुराना) नहीं होता है। आपको ढेर सारे विकल्प भी मिलेंगे और अक्सर परफ्यूम की खूबसूरत महक भी आपके रिश्ते को महक देती हैं। 

डिनर डेट

चॉकलेट लड़कियों की फेवरेट चीज होती है और शायद ही कोई लड़की होगी जिसे चॉकलेट पसंद न हो! लेकिन यह पार्टनर के साथ कुछ अलग करने का समय है। आप उन्हें एक खूबसूरत डिनर डेट गिफ्ट कर सकते हैं। बस आपको ये पता होना चाहिए कि आपकी पार्टनर को खाने में क्या पसंद है और फिर उस हिसाब से ही आप किसी रेस्तरां में अपनी बुकिंग कराएं।

ज्वेलरी

आप गिफ्ट में कुछ ज्वेलरी दे सकते हैं, जो उन्हें हमेशा उनके प्रति आपके प्यार और भरोसे की याद दिलाएगी। पहले करवा चौथ पर आप उन्हें कुछ क्लासिक, ट्रेंडी और स्टाइलिश ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। चांदी, हीरे और कई फैशनेबल गहनों का संग्रह आजकल आसानी से उपलब्ध है। आप अपनी पत्नी को एक खूबसूरत अंगूठी या पेंडेंट उपहार में दे सकते हैं, जिसे वह हमेशा आपके करवा चौथ उपहार के रूप में याद रखेगी।

ड्रेस या साड़ी

नई ड्रेस किसे पसंद नहीं होगी? जरा सोचिए एक लड़की/महिला के नजरिए से! वह एक नई साड़ी या ड्रेस पसंद करेगी क्योंकि वह इसे करवा चौथ के दिन (पूजा के दौरान या शाम को) पहन सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि आपकी पत्नी क्या पहनना पसंद करती है (उसका पसंदीदा रंग, कपड़े की सामग्री आदि) क्योंकि आपकी पत्नी का कपड़ों के मामले में टेस्ट आपसे अलग हो सकता है।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े