लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day 2020: पति-पत्नी साथ मिलकर करें ये योगासन, स्वास्थ्य के साथ सुधर जाएंगे रिश्ते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2020 13:39 IST

वैज्ञानिक मायनों में योग महज एक व्यायाम है जिससे स्वास्थ्य में सुधार आता है। लेकिन सिर्फ स्वास्थ्य ही क्यूं, योगासन करने से पति-पत्नी के रिश्ते में भी सुधार लाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे21 जून को इंटरनेशनल योगा दिवस मनाया जा रहा है। योगा के अनेकों फायदे हैं डॉक्टर्स बताते हैं।

भारत में आज योग दिवस मनाया जा रहा है। योगा को अध्यात्म का रूप दिया जाता है। इसे करने से ना सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहती है बल्कि आपके दिमाग पर भी इसका काफी अच्छा असर पड़ता है। योगा करने के अनेकों फायदे हैं। 

वैज्ञानिक मायनों में योग महज एक व्यायाम है जिससे स्वास्थ्य में सुधार आता है। लेकिन सिर्फ स्वास्थ्य ही क्यूं, योगासन करने से पति-पत्नी के रिश्ते में भी सुधार लाया जा सकता है। विश्व योग दिवस 2020 के मौके पर आपको बताते हैं 5 रोमांटिक योग आसनों के बारे में जो कपल के बीच आपसी प्यार को बढ़ाते हैं।

1. सेंट्रिंग

इस योगासन को करने के लिए एक दूसरे के सामने क्रॉस लेग पोजीशन में बैठ जाएं। अब दोनों एक दूसरे के घुटनों पर हाथ रखें इस दौरान आपकी कमर एकदम सीधी होनी चाहिए। ज़रा भी झुकें ना। इस पोजीशन में बैठकर कुछ देर एक दूसरे की आंखों में देखें। चाहें तो पार्टनर से बातें कर सकते हैं।

2. सीटेड कैट काऊ

पहले वाले योगासन की तरह ही क्रॉस लेग करते हुए एक दूसरे के सामने बैठ जाएं। अब दोनों अपने हाथ एक दूसरे के सामने लाएं। हाथों से इसी पोजीशन में बैठे हुए पार्टनर की दोनों बाजू पकड़ें, ठीक जैसे तस्वीर में हैं। इस तरह दोनों के बीच एक ब्रिज बन जाएगा।

3. सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट

एक दूसरे के सामने क्रॉस लेग पोजीशन में बैठ जाएं। अब दोनों कमर के ऊपर के हिस्से को दाहिनी ओर मोड़ने की कोशिश करें। ऐसा करते हुए अपना बायाँ हाथ कमर के पीछे फोल्ड करके रखें। इसके बाद अपने दाहिने हाथ से पार्टनर का बायाँ हाथ और बाएं से दाहिना हाथ थामें।

4. स्ट्रेचिंग

दोनों एक दूसरे के सामने खड़े हो जाएं और एक हाथ को अपने पार्टनर के कंधे पर रखें और दूसरे हाथ से अपने एक पांव को पकड़ते हुए स्ट्रेच करें। इस आसन को दोनों हाथों से एक-एक करके करीब 5 से 10 मिनट तक दोहराएं। दोनों के बीच की करीबी इस आसन को करने से बढ़ेगी। 

5. बॉल पासिंग

एक दूसरे से अपोजिट होकर क्रॉस लेग पोजीशन में जमीन पर बैठ जाएं. दोनों की पीठ एक दूसरे से मिली होनी चाहिए। एक बॉल लें और इसे एक दूसरे को पास करें। ऐसा करने से दोनों के बीच फन भी बढ़ेगा और इस एक्सरसाइज को करते हुए आप दोनों बातें भी कर सकते हैं।

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिपहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े