लाइव न्यूज़ :

International Women's Day 2019 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस):हर महिला है 'बेस्ट', बताते हैं ये प्रेरणादायक संदेश, इन्हें भेज उनके चेहरे पर लाएं मुस्कान

By गुलनीत कौर | Updated: March 7, 2019 13:16 IST

इंटरनेशनल वीमेन डे २०१९ (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस): विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

Open in App

विश्वभर की महिलाओं को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। यह दिन सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करने का दिन होता है। इसे महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन यह भी याद दिलाता है कि कैसे महिलाओं ने कई सामाजिक व अन्य बाधाओं को पार करते हुए मुकाम हासिल किए और लगातार कर रही हैं।

इतिहास के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहली बार 1909 में मनाया गया था और इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 से मनाना शुरू किया। इस खास दिन पर महिलाओं को और भी सम्मान देते हुए आगे बताए जा रहे प्रेरणादायक सन्देश उन्हें भेजें। यह सन्देश आप अपनी मां, पत्नी, दोस्त, बहन, ऑफिस की एम्प्लोई सभी को भेज सकते हैं। ये सन्देश उनके चेहरे पर एक मुस्कान लाने में जरूर सफल होंगे।

1) हज़ारो फूल चाहिए एक मालाबनाने के लिए,हज़ारो दीपक चाहिए एक आरतीसजाने के लिए,हज़ारो बून्द चाहिए समुद्रबनाने के लिए,पर एक “स्त्री” अकेली ही काफी है।।घर को स्वर्ग बनाने के लिए…महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

2) पापा की वो लाड़ली, माँ की वो जान,दिल नादान, पर करती है,सबके लिए अपनी जान कुर्बान,है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान,ये है एक लड़की की पहचान।।महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

3) दुनियां में दो शक्तियां है,एक तलवार की एक कलम कीइन दोनो के बीच में कड़ा मुकाबला और दुश्‍मनी हैएक तीसरी ताकत है जो दोनों से शक्तिशाली है,वो है महिलाओं की ताकतनारी शक्ति को प्रणाममहिला दिवस की हार्दिक बधाई!

4) औरत से है यह दुनिया सारीफिर भी यह ग़ुलामी सहती है,औरत के लिए है जीना सजाफिर भी वह जीए जा रही है,औरत संसार की किस्मत हैफिर भी किस्मत की मारी है,औरत आज भी ज़िंदा जलती है,फिर भी कहलाती वह क़ुरबानी है,औरत के लिए रोना खता हैफिर भी वह हर ज़ुल्म सहती है,औरत ने जनम दिया मर्दों कोफिर भी वह कहलाती पैरों की जूती है!महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

5) दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई,रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई,जिस घर मे मेरे नाम की तखती भी नहीं,सारी उमर उस घर को सजाने मे गुजर गई।महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

6) जिसने बस त्याग ही त्याग किएजो बस दूसरों के लिए जिएफिर क्यों उसको धिक्कार दोउसे जीने का अधिकार दोमहिला दिवस की हार्दिक बधाई!

7) औरत का इस दुनिया में मान हैऔरत एक बहन हैएक बेटी है, एक पत्नी हैऔरत के बिना यह जहां कुछ भी नहीं हैमहिला दिवस की हार्दिक बधाई!

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े