लाइव न्यूज़ :

International Picnic Day 2020: 22 हजार से ज्यादा लोग, 400 से ज्यादा बस- यहां मनाई गई थी दुनिया की सबसे बड़ी पिकनिक

By मेघना वर्मा | Updated: June 18, 2020 09:28 IST

इंटरनेशनल पिकनिक डे 2020: का उद्देश्य है लोगों को एक साथ लाने और नेचर के बीच कुछ पल सुकून से बिताने के लिए प्रेरित करना।

Open in App
ठळक मुद्देआज इंटरनेशनल पिकनिक डे मनाया जाएगा।पिकनिक शब्द फ्रेंज भाषा का शब्द है।

पिकनिक का नाम सुनते ही कुछ पुरानी दोस्तों या परिवार वालों के साथ गपशप की यादें जहन में उभर कर आती हैं। आज के सोशल मीडिया और गेम्स के जमाने में लोगों ने पिकनिक पर जाना लगभग छोड़ ही दिया है। जब भी मन ऊबता है तो लोग वैकेशन के लिए निकल जाते हैं मगर आपको समझना होगा कि पिकनिक और वैकेशन में बहुत फर्क होता है। आज इंटनेशनल पिकनिक डे है। जिसका उद्देश्य लोगों को एक साथ लाने और नेचर के बीच कुछ पल सुकून के बिताने के लिए प्रेरित करना है। 

दरअसल पिकनिक शब्द फ्रेंच भाषा से लिया गया है। जिसका मतलब है एक ऐसा मील या भोजन जो इंफॉर्मल हो और नेचर के बीच किया गया है। फ्रांस रेवेल्यूशन के बाद वहां के लोगों के बीच पिकनिक काफी पॉपुलर थी। धीरे-धीरे पूरी दुनिया पिकनिक के कॉन्सेप्ट को अपनाने लगी और अपनों और दोस्तों के साथ पिकनिक का प्लान बनाने लगी। आइए आपको बताते हैं क्या है पिकनिक की हिस्ट्री और कब से ये मनानी शुरू की जाने लगी-

इंटनेशनल पिकनिक डे को हर साल 18 जून को मनाया जाता है। ये एक ऐसा दिन है जिसमें लोगों को अपनों के साथ बाहर जाने और प्रकृति प्रेम के साथ भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाता है। कुछ समय पहले तक लोग इस पिकनिक के इस कॉन्सेप्ट को मनाया करते थे और डेली रूटीन से समय निकालकर पिकनिक जाया करते थे। सिर्फ इंटरनेशनल ही नहीं इंडिया में भी पिकनिक को लेकर बच्चों के साथ बड़ों में भी काफी एक्साइटमेंट रहती है। 

हलांकि इस पिकनिक डे की शुरुआत कहां से हुई या किसने की इस बात का कोई लिखित प्रमाण नहीं है मगर फ्रेंच रेव्यूलूशन के बाद से ही इसे नोटिस किया जाने लगा। इस दिन बहुत सारे चैरिटि इवेंट्स और स्कूल की पिकनिक भी होने लगी। पूरी दुनिया के लोग इस दिन मिलते हैं और एक-दूसरे के साथ गप-शप और स्वादिष्ट भोजन का एक्सचेंज करते हैं। 

समान्यत लोग पिकनिक में अपने साथ खाना, आउट डोर गेम्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस कैरी करते हैं। जिसे सभी के साथ मिलकर खाया-पीया और इंज्वॉय किया जाता है। 

सबसे बड़ी पिकनिक

Guinnes World Records की मानें तो सबसे बड़ी पिकनिक साल 2009 में पुर्तगाल में मनाई गई थी। इस पिकनिक में 22 हजार 232 लोग शामिल हुए थे। जिसे Realizar Impact Marketing and Modelo की ओर से करवाया गया था। पूरे पुर्तगाल से इस पिकनिक में लोग शामिल हुए थे। जिन्हें 400 बसों में लाया गया था। सभी पार्टिसिपेंट्स को पहले गेट पर काउंट किया गया फिर उनके हाथों पर एक बैंड लगाया गया था। 

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े