लाइव न्यूज़ :

इंटरनेशनल पिकनिक डे: बचपन में आपने भी बनाया होगा कुछ ऐसा पिकनिक प्लान-जो हो गया कैंसिल

By मेघना वर्मा | Updated: June 18, 2020 09:41 IST

पिकनिक का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरने पर स्माइल आ जाती है। पिकनिक शब्द फ्रेंच भाषा से लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिकनिक का कॉन्सेप्ट सबसे पहले फ्रांस देश से आया था।इंडिया में लोग आज भी पिकनिक पर जाते हैं।

90 के दशक के बच्चों को पिकनिक शब्द सुनते ही दोस्त और लजीज खाने की याद आ जाएगी। एक अच्छी सी डोलची। डोलची में फल। कुछ गेम्स और बढ़िया सी चादर और परिवार वाले या दोस्तों के साथ गपशप। पिकनिक का सबसे पहला चित्र यही बनता है दिमाग में।

आज के सोशल मीडिया और गेम्स के जमाने में लोगों ने पिकनिक पर जाना लगभग छोड़ ही दिया है। मगर एक समय ऐसा भी रहा होगा जब लोग अपने बिजी शेड्यूल से पूरा समय निकालकर अपने परिवार वालों के साथ पिकनिक जाने की तैयारी करते होंगे। आज इंटनेशनल पिकनिक डे है। जिसका उद्देश्य लोगों को एक साथ लाने और नेचर के बीच कुछ पल सुकून के बिताने के लिए प्रेरित करना है। 

पिकनिक का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरने पर स्माइल आ जाती है। पिकनिक शब्द फ्रेंच भाषा से लिया गया है। जिसका मतलब है एक ऐसा मील या भोजन जो इंफॉर्मल हो और नेचर के बीच किया गया है। फ्रांस रेवेल्यूशन के बाद वहां के लोगों के बीच पिकनिक काफी पॉपुलर थी। धीरे-धीरे पूरी दुनिया पिकनिक के कॉन्सेप्ट को अपनाने लगी।

आपने भी बचपन में पिकनिक का प्लान बनाया होगा मगर अंत समय में वो अक्सर पूरा नहीं हो पाता। कहीं दूर जाने का प्लान तो बनता है मगर लास्ट समय पर अपने ही घर के गार्डन में या घर से थोड़ी दूर पार्क में ये पिकनिक मनाई जाती थी। आइए आपको बताते हैं इंडियन स्टाइल में ऐसी होती है पिकनिक-

1. दो हफ्ते पहले से होती है पूरी प्लानिंग2. कहां जाएंगे, क्या खाएंगे कैसा होगा मैन्यू3. ड्रेस कोड के साथ पिकनिक बास्केट होता है तैयार4. कहीं दूर जाने के लिए कार की भी हो जाती है मरम्मत5. एक रात पहले पिकनिक के लिए बैग हो जाते हैं पैक6. कार्ड गेम्स, बैडमिंटन, बैट-बॉल और कैरम भी तैयार7. सुबह किचन से आती है स्वादिष्ट खाने की खुशबू8. पिकनिक के लिए निकलने से ठीक पहले बजता है पापा का फोन9. ऑफिस के जरूरी काम से प्लान हो जाता है कैंसिल10. फिर घर के ही गार्डन में पूरा परिवार मनाता है पिकनिक 

पिकनिक का पूरा मजा बच्चों को आता है। आउटिंग के साथ बच्चों को नेचर के बीच रहने का भी मौका मिल जाता है। अगर आप भी वैकेशन पर नहीं जा पा रहे हैं तो रोजमर्रा से कुछ समय निकालिए और बच्चों के या दोस्तों के साथ पिकनिक पर निकल जाइए।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े