लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: पार्टनर को दिए धोखे के लिए मांगना चाहते हैं माफी, तो काम आएंगे ये 6 टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 10, 2022 15:54 IST

अगर आपके पार्टनर को आपके द्वारा दिए गए धोखे के बारे में बाद में किसी और से पता चलता है तो उन्हें ज्यादा बुरा लगेगा। फिर हो सकता है कि वो आपको कभी माफ न कर पाएं। यही कारण है कि बहुत से लोग स्वेच्छा से कबूल करना चुनते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आपके पार्टनर को आपके द्वारा दिए गए धोखे के बारे में बाद में किसी और से पता चलता है तो उन्हें ज्यादा बुरा लगेगा।अगर आपको इस बात का डर सता रहा है कि पार्टनर आपको सुनेगा नहीं तो आप उन्हें इस विषय पर एक लेटर लिखकर बता दीजिए।

Relationship Tips: अगर आपने कभी अपने पार्टनर को धोखा दिया है और आप उनसे इसके लिए माफी मांगना चाहते हैं तो ये काम आसान नहीं होने वाला है। हालांकि, पार्टनर के साथ एक लंबा और स्थिर संबंध बनाने के लिए आपको समय रहते उन्हें इस बारे में बता देना चाहिए और उन्हें आपको माफ करने के लिए मनाना भी चाहिए। समय रहते अगर आप ये कर लेंगे तो उम्मीद है कि आपका पार्टनर आपको माफ कर दे। 

दरअसल, अगर आपके पार्टनर को आपके द्वारा दिए गए धोखे के बारे में बाद में किसी और से पता चलता है तो उन्हें ज्यादा बुरा लगेगा। फिर हो सकता है कि वो आपको कभी माफ न कर पाएं। यही कारण है कि बहुत से लोग स्वेच्छा से कबूल करना चुनते हैं। ऐसे में अगर आप प्रभावी ढंग से माफी मांगने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं तो कुछ व्यावहारिक तरीकों पर एक नजर डालें, जिससे आप उनकी भावनाओं को बहुत अधिक आहत किए बिना ऐसा कर सकते हैं।

(1) सुनिश्चित करने वाली पहली बात यह है कि जब आप पार्टनर को आपके द्वारा दिए धोखे के बारे में बता रहे हों तो इस बात का ख्याल रखें कि आप उन्हें इस विषय में बहुत समय बाद न बताएं। अगर आपने कुछ किया है तो उसे कुछ दिनों के भीतर ही बता दें। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे लंबे समय तक गुप्त रखने से आपके साथी के लिए विश्वासघात और भी बुरा हो जाएगा। 

(2) अगर आपको इस बात का डर सता रहा है कि पार्टनर आपको सुनेगा नहीं तो आप उन्हें इस विषय पर एक लेटर लिखकर बता दीजिए और उनसे अपनी इस हरकत की माफी मांग लीजिए। भले ही वे पहली बार में चिड़चिड़े हों लेकिन संभावना है कि जिज्ञासा हावी हो जाएगी और वे इसके बारे में आपका पक्ष जानने के लिए इसे पढ़ेंगे।

(3) आप पार्टनर को बताएं कि आपने उस व्यक्ति के साथ सभी कांटेक्ट खत्म कर दिए हैं जिसके साथ आपने धोखा दिया है और अपने साथी को बताएं कि आप उनके साथ अपना रिलेशनशिप सही करने के लिए क्या कर सकते हैं। 

(4) सुनिश्चित करें कि आपकी माफी बिना शर्त के हो। आप माफी मांगते समय ये कभी मत कहिए कि इस बार माफ कर दो आगे ऐसा कुछ भी नहीं होगा। 

(5) अगर आपने पार्टनर को धोखे के बारे में सबकुछ बता दिया है तो उनके जवाब का इंतजार करिए। उन्हें सोचने का समय दीजिए। दरअसल, अगर आप जवाब के लिए जल्दबाजी करते हैं तो हो सकता है कि वो जवाब उतने अच्छे से सोच-समझकर न डे पाएं।

(6) अपने अफेयर के लिए उन्हें यह कहकर दोष न दें कि एसएसपी दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं हो रहा था, इसलिए ये सब हो गया। यह आपकी गलती है, इसलिए आपको इसे पूरे दिल से स्वीकार करना चाहिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े