लाइव न्यूज़ :

Dating Tips: डेटिंग के शुरुआती दिनों में एंग्जायटी को इन टिप्स की मदद से करें मैनेज, नहीं होगी कोई दिक्कत

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 30, 2022 16:21 IST

अगर आपको डेटिंग के शुरुआती दिनों में एंग्जायटी महसूस होती है तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। ये आप दोनों के लिए बेहतर है। मनोवैज्ञानिक और काउंसलर ल्यूसिले शैकलटन ने बताया है कि डेटिंग के शुरुआती दिनों में एंग्जायटी को कैसे मैनेज किया जा सकता है।

Open in App

Dating Tips: डेटिंग के शुरुआती दिनों में अधिकांश लोगों को एंग्जायटी महसूस होती है। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो डेटिंग के शुरुआती दिनों में घबराहट या उत्सुकता महसूस करने लगते हैं तो आप अकेले नहीं हैं। ऐसा होना आम बात है। खराब संचार अक्सर रिलेशनशिप एंग्जायटी का कारण बनता है क्योंकि जब लोग अपने संचार में असंगत या अविश्वसनीय होते हैं तो यह आपको भ्रमित और अनिश्चित महसूस करवा सकता है कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो सबसे अच्छी बात यह है कि उनसे पूछें और इस बारे में खुलकर बात करें।

बहुत से लोग इस तरह की बातचीत करने से बचते हैं, अपनी जरूरतों को व्यक्त करने और उस व्यक्ति को डराने के डर से सीमाएं निर्धारित करते हैं, लेकिन इसको नजरअंदाज करने की वजह से आप अक्सर एंग्जायटी को बढ़ा रहे होते हैं। इसलिए अगर आपको डेटिंग के शुरुआती दिनों में एंग्जायटी महसूस होती है तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। ये आप दोनों के लिए बेहतर है। मनोवैज्ञानिक और काउंसलर ल्यूसिले शैकलटन ने बताया है कि डेटिंग के शुरुआती दिनों में एंग्जायटी को कैसे मैनेज किया जा सकता है।

-डेटिंग के शुरुआती दिनों में एंग्जायटी का होना आम बात है। इस दौरान आप घबराहट या उत्सुकता महसूस कर सकते हैं।

-इस दौरान कोशिश करिए कि आप अपने आपको वर्तमान समय में ही रखें और इस समय के बारे में ही सोचिए। 

-बहुत ही जल्दी रिलेशनशिप में अपने आपको इन्वेस्ट करने की कोशिश मत करिए। चीजों को समय दें। 

-नकारात्मक विचारों को हटा दें। 

-अपने इमोशन को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज उया कोई ऐसा काम करें जिससे आपको सुकून मिले। 

-सेल्फ लव पर ध्यान दीजिए। 

-अगर आपके पार्टनर के बिहेवियर की वजह से आपको एंग्जायटी हो रही है तो इस बारे में उनसे खुलकर बात करिए।  

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े