लाइव न्यूज़ :

पार्टनर को हो जाएगी आपकी आदत, आपके बिना नहीं रह पाएंगे 1भी दिन-बस रखें इन 5 बातों का ख्याल

By मेघना वर्मा | Updated: June 19, 2020 06:37 IST

प्यार का ये जादू इस कदर चलेगा कि आपके पार्टनर को आपकी आदत सी हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देउनको उनका मी टाइम जरूर दें। ये एक रिश्ते में बहुत जरूरी होता है।अपने प्यार के लिए हर समय अवलेबल रहना बिल्कुल सही है।

प्यार के रिश्ते में बंधने के बाद आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपके और करीब आता रहे। आपको अपने पार्टनर की अटेंशन ज्यादा चाहिए होती है। आप उनको अपने प्यार में इस कदर बांध लेना चाहते हैं कि वो फिर कहीं भी ना जा पाएं। आपने कई ऐसे लव बर्ड्स को भी देखा होगा जिन्हें एक-दूसरे से इतना प्यार हो जाता है कि देखने वालों को लगता है कि ये कपल एक-दूसरे की आदत बन गया है। 

वैसे आप भी चाहें तो डेटिंग और उसके बाद रिलेशनशिप तक आप अपना जादू उन पर चला सकते हैं। प्यार का ये जादू इस कदर चलेगा कि आपके पार्टनर को आपकी आदत सी हो जाएगी। आपके बिना उनका कहीं मन नहीं लगेगा। बस इसके लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा और कुछ आदतों को अपनाना होगा। 

आइए आपको बताते हैं कैसे चलेगा प्यार का ये जादू-

1. कुछ बाद के लिए बचा कर रखें

अपनी लाइफ की सारी बातें, सारे राज एक ही दिन में खोल देंगे तो आगे के लिए क्या बात बचेगी। बहुत सी बातें ऐसी होती हैं जिन्हें आपको बाद के लिए बचा कर रखना चाहिए। पहली ही डेट में सारी बातें उनके सामने रख देना अच्छा आइडिया नहीं। आप चाहें तो अपनी लाइफ के कुछ पन्नों को धीरे-धीरे कर उनके सामने खोलें। इससे उनके अंदर भी आपको जानने की इच्छा बनी रहेगी।

2. वो जैसे हैं वैसा रहने दें

हर आदमी चाहता है कि उसका पार्टनर ऐसा हो जो उसे किसी भी तरह से बदलने की कोशिश ना करे। इसलिए वो पहली डेट में खुलकर सामने नहीं आता। आप भी अपने पार्टनर को ये बिलीव करवाएं कि आप उन्हें किसी भी तरह बदलना नहीं चाहते। आगे भी आप उन्हें ऐसे ही एक्सेप्ट करेंगे जैसा कि वो आज हैं। 

3. जज करना छोड़ दीजिए

बहुत लोगों की आदत होती है कि वो चीजों को पहली ही बार से जज करने लगते हैं। पहली मीटिंग में मिलने के बाद से ही उनके बारे में कुछ भी राय बना लेते हैं। आपका जजिंग नेचर ही आपके रिश्ते को डुबा देता है। इसलिए जज करना छोड़िए। 

4. उन्हें मिस करने दीजिए

अपने प्यार के लिए हर समय अवलेबल रहना बिल्कुल सही है। मगर कभी-कभार उन्हें आपको मिस भी करने दीजिए। कभी डिनर के लिए मना कर दीजिए तो कभी कुछ देर के लिए उनसे बात मत कीजिए। (हां अगर आपको पता है कि बात बहुत जरूरी है तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें फौरन उनसे बात करें।) ऐसे में वो आपको थोड़ा सा मिस जरूर करेंगे और आपकी वैल्यू उन्हें समझ आएगी।

5. बहुत ज्यादा टोका-टाकी नहीं पसंद

आज के समय में लोग फ्री रहना पसंद करते हैं। अपने लाइफ में बहुत ज्यादा इंटरफेयरेंस उन्हें पसंद नहीं होती। इसलिए आप उनसे बहुत ज्यादा टोका-टाकी या हर समय एक ही चीज की रट ना लगा कर रखें। उनको उनका मी टाइम जरूर दें। ये एक रिश्ते में बहुत जरूरी होता है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े