लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद पति के साथ पहली होली मनाने के 5 बेस्ट आइडियाज, जिंदगी भर याद रहेगा ये त्योहार

By गुलनीत कौर | Updated: March 19, 2019 07:35 IST

शादी के बाद पति के साथ पहली होली है तो खुलकर मनाएं। अगर आप दोनों की सहमति है तो वह सब ट्राई करें जो होली के उत्साह को और भी बढ़ाता है। मगर ध्यान से। मौज-मस्ती में खुद को इतना ना डुबो लें कि आप अपने आप को ही संभाल ना सकें।

Open in App

शादी के बाद पहला त्योहार हमेशा ही खास होता है। नया परिवार, नया घर और एक खास पार्टनर, ये सब चीजें मिलकर त्योहार की खुशी को बढ़ा देती हैं। शादी के ठीक बाद आने वाला पहला त्योहार और हर बड़े त्योहार का पहली बार आना, दोनों ही परिस्थितियों का मन में क्रेज बना रहता है। तो अब होली आ रही है। अगर शादी के बाद आपकी भी यह पहली होली है और इस मस्ती के त्योहार पर आप अपने पति के साथ खूब एन्जॉय करना चाहती हैं तो यहां बताए जा रहे आइडियाज को नोट कर लें। ये आपके बहुत काम आने वाले हैं।

1) पहली होली बनाएं मजेदार

शादी के बाद आपकी पहली होली है तो सबसे पहले मस्ती के इस त्योहार में अपनी शर्म, झिझक को भूल जाएं। पति के साथ खूब एंन्जॉय करें। अगर आप पति के साथ अकेली रहती हैं तो होली पर अपने सास-ससुर और खास रिश्तेदारों को घर पर बुलाएं। या उनके पास जाएं। सबके साथ मिलकर होली मनाएं।

2) अपनी ओर भी ध्यान दें

माना कि होली है, लेकिन हमेशा की तरह पुराण कपड़े पहनकर होली खेलने ना निकल जाएं। अब आपकी शादी हो गई है। एक अच्छी ड्रेस, थोड़ा मेकअप, चीहें तो कुछ एक्सेसरीज भी ट्राई करें। नई दुल्हन का लुक छोड़े बिना अपनी पहली होली एन्जॉय करें।

3) अपने और उनके दोस्तों को बुलाएं

अगर परिवार वाले आपके पास नहीं हैं तो अपने और पति के दोस्तों को घर पर होली के लिए बुलाएं। होली गेम्स का आयोजन करें। अच्छी ड्रिंक्स तैयार करें। खाने की अच्छी चीजें बनाएं या फिर आर्डर भी कर सकती हैं। दोस्तों के साथ यह मस्ती से भरी होली होगी।

यह भी पढ़ें: Holi Hair Care Tips: होली से पहले और बाद में बालों में लगाएं ये चीज, आसानी से छूटेगा रंग, नहीं आएगा रूखापन

4) सब ट्राई करें, मगर ध्यान से

शादी के बाद पति के साथ पहली होली है तो खुलकर मनाएं। अगर आप दोनों की सहमति है तो वह सब ट्राई करें जो होली के उत्साह को और भी बढ़ाता है। मगर ध्यान से। मौज-मस्ती में खुद को इतना ना डुबो लें कि आप अपने आप को ही संभाल ना सकें। क्योंकि पहली होली के चक्कर में अपना इम्प्रैशन खराब करने का रिस्क लेना सही नहीं है।

5) होली की शाम

दिनभर पति के साथ होली खेलने के बाद शाम को आप दोनों क्वालिटी टाइम बिताएं। नहाने के बाद फ्रेश फील करें। उन्हें कुछ टेस्टी सर्व करें। मन हो तो कहीं बाहर डिनर करें। और दिन का अंत बेडरूम में क्वालिटी टाइम बिताकर करें। संभव हो तो कुछ नया ट्राई करके होली को एक जबरदस्त एंडिंग दें।

टॅग्स :होलीरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े