लाइव न्यूज़ :

Dating Tips: मजेदार रही पहली डेट तो दूसरी मुलाकात के लिए ऐसे करें तैयारी, बन जाएगी आपकी बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 6, 2022 14:35 IST

अगर आपकी पहली डेट कूल रही, तो अगली बार के लिए भी आपको कुछ तैयारी कर लेनी चाहिए। सेकंड डेट पर आप उनसे क्या बात करेंगे या करेंगी, इसकी तैयारी जरूर करके जाएं तभी रिश्ते को रफ्तार मिल पाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोफेशनल हो या निजी, आगे के बारे में उन्होंने क्या सोचा है इसके बारे में पूछें।उनकी लाइफ में आजतक का सबसे खास दिन कैसा था, क्या हुआ था, यह पूछें।

Dating Tips: पहली डेट पर जाने से पहले लड़का और लड़की दोनों नर्वस होते हैं और दोनों के ही मन में कई सवाल चलते रहते हैं। इस घबराहट के चलते कई बार पहली डेट में कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं कि दोबारा मिलने का मौका नहीं मिलता है। लेकिन अगर आपकी पहली डेट कूल रही, तो अगली बार के लिए भी आपको कुछ तैयारी कर लेनी चाहिए। सेकंड डेट पर आप उनसे क्या बात करेंगे या करेंगी, इसकी तैयारी जरूर करके जाएं। तभी रिश्ते को रफ्तार मिल पाएगी। आइए आपको बताते हैं कि पहली के बाद सेकंड डेट पर कैसी बातें करनी चाहिए:

कैसी चल रही है लाइफ

पहली डेट में यकीनन आपने उनकी लाइफ की अहम चीजों के बारे में पूछा होगा, डेली रूटीन की बात हुई होंगी लेकिन अब उनसे यह सवाल करें कि उनकी लाइफ कैसी है। इससे आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें पटा लगेंगी।

आगे के प्लान

प्रोफेशनल हो या निजी, आगे के बारे में उन्होंने क्या सोचा है इसके बारे में पूछें। अगले 5 या 10 सालों में वे जिंदगी में क्या हासिल करना चाहते हैं या चाहती हैं, इस पर रोशनी डालते हुए उनसे सवाल करें। 

जो कर रहे हैं उसमें खुश हैं?

हम में से अमूमन सभी अपने दिन का अधिकतर समय ऑफिस में बिताते हैं। तो उनसे यह सवाल करें कि क्या उन्हें अपनी जॉब या बिज़नेस से प्यार है? क्या वे संतुष्ट हैं? उनके साथ फ्यूचर प्लान करने से पहले आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि वे अपने करियर को लेकर कितना सीरियस हैं। 

लाइफ का स्पेशल या फनी मोमेंट

उनकी लाइफ में आजतक का सबसे खास दिन कैसा था, क्या हुआ था, यह पूछें। इसके अलावा सबसे फनी बात उनके साथ क्या हुई है, यह भी पूछें। ऐसी बातें मीटिंग को कम्फर्टेबल तरीके से आगे ले जाने में मदद करती हैं।

पिछली डेट की बातें

जी हां, अपनी पहली डेट में आपने कौन सी बातें की, उसे थोड़ा बहुत फिर से दोहराएं। या फिर मीटिंग के बाद घर जाने पर अगर आपके मन में कुछ सवाल आए थे जो चाहकर भी पूछ नहीं पाए, उन्हें सेकंड डेट पर पूछें।

आपने जो महसूस किया वह भी बताएं

पहली डेट पर आपको उनकी कौन सी बातें अच्छी लगीं, उन्हें सामने रखें। लेकिन इसे बेहद सलीके से बताएं। उन्हें यह नहीं लगना चाहिए कि आप पूरी तरह से उनके लिए सीरियस हैं। लेकिन उन्हें अच्छा लगे, इसके लिए इन बातों को बताना जरूरी है। यह उनपर एक अच्छा इम्प्रेशन बनाएगा। 

उन्हें मिलकर कैसा लगा

बिना किसी झिझक के आप भी यहां सवाल करें कि उन्हें आपसे मिलकर कैसा लगा। वो आपके बारे में क्या सोचता है या सोचती है, इससे संबंधी घुमावदार सवाल करें। और जब वे जवाब दें तो उनकी आंखों और बॉडी लैंग्वेज पर अच्छी तरह गौर करें। कई बार लोग केवल इम्प्रेस करने के लिए झूठ भी बोल देते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा सचेत रहना होगा।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े