लाइव न्यूज़ :

Valentine Day 2020: कभी विद्रोह के लिए मनाया जाता था वैलेंटाइन डे, कैसे बना ये 'प्यार का दिन'- जानिए इसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 15:35 IST

आजकल के कपल्स को वैलेंटाइन डे का पूरा कैलेंडर तो जरूर याद होगा लेकिन बहुत कम ही लोग इस बात को जानते होंगे कि ये दिन क्यों मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआज के जमाने में हम अपने क्रश को वैलेंटाइन वीक में प्रपोज करके रिश्ते की शुरुआत करते हैं।एक सर्वे के मुताबिक 73 फीसदी पुरुष वैलेंटाइन डे पर अपनी पार्टनर को खुश करने के लिए फूल खरीदते हैं।

कल पूरे देश में वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। 14 फरवरी के इस दिन के लिए सभी कपल्स साल भर इंतजार करते हैं। वैलेंटाइन डे को संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। ये एक अंग्रेजी पारंपरिक त्यौहार है जिसे शुरुआत में 'संत वैलेंटाइन दिवस' के रूप में जाना जाता था। मगर प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक जेफ्री चौसर की रचनाओं के चलते इसे आज 'प्यार के दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

आजकल के कपल्स को वैलेंटाइन डे का पूरा कैलेंडर तो जरूर याद होगा लेकिन बहुत कम ही लोग इस बात को जानते होंगे कि ये दिन क्यों मनाया जाता है।  इसदिन को हम क्यों मनाते हैं और इसका इतिहास क्या है आइए आज हम बताते हैं आपको। साथ ही जानिए वैलेंटाइन वीक से जुड़ी 5 ऐसी ही बातें जो आपको पता होनी चाहिए। 

1) कभी विद्रोह का दिन हुआ करता था वैलेंटाइन

वैलेंटाइन डे मनाने के इतिहास की बात करें तो रोम देश के क्लौडियस द्वितीय प्रेमी जोड़ों की शादी के विरुद्ध थे। उस समय के पादरी संत वैलेंटाइन ने इन प्रेमी जोड़ों की चोरी से शादियां कराई। उनकी याद में ही वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन के पीछे प्यार नहीं, प्यार पाने के लिए विद्रोह छेड़ने का महत्व है।

2) पुराने जमाने का वैलेंटाइन

आज के जमाने में हम अपने क्रश को वैलेंटाइन वीक में प्रपोज करके रिश्ते की शुरुआत करते हैं। लेकिन पुराने जमाने में भी वैलेंटाइन मनाने जैसा एक सप्ताह का फेस्टिवल होता था। इसका नाम था 'वेयरिंग योर हार्ट ओं योर स्लीव'।

इस पूरे फेस्टिवल में एक बाउल में सिंगल लड़के लड़कियां अपना नाम लिखकर डालते थे। फिर बाद में एक पर्ची अपने लिए उठाते थे। उस पर्ची को पूरा सप्ताह अपनी शर्ट की स्लीव पर लगाकर घूमते। इस तरह अपना प्यार खोजा जाता था।

3) आधी महिलाएं भी फूल नहीं खरीदतीं

एक सर्वे के मुताबिक 73 फीसदी पुरुष वैलेंटाइन डे पर अपनी पार्टनर को खुश करने के लिए फूल खरीदते हैं। बुके बनवाते हैं। लेकिन दूसरी ओर 27 फीसदी से भी कम संख्या में महिलाएं हैं जो पार्टनर के लिए फूल लेती हैं। ये कहाँ का इंसाफ है!

4) जब महिलाएं खुद अपने लिए खरीदती हैं गिफ्ट

सर्वे के मुताबिक बहुत कम ऐसी महिलाएं हैं जो पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे पर फूल लेती हों, लेकिन एक अन्य शोध की मानें तो वैलेंटाइन पर गिफ्ट लेने की रेस में महिलाएं आगे हैं। मगर यहां भी एक अलग पॉइंट है। 85 फीसदी महिलाएं जो गिफ्ट लेती हैं उनमें से आधी महिलाएं खुद के लिए ही गिफ्ट लेती हैं।

5) लाल गुलाब और वैलेंटाइन का रिश्ता

लाल रंग या लाल गुलाबी को पहले कभी भी प्यार से नहीं जोड़ा जाता था। लाल रंग हमेशा से गुस्से और बदले की भावना के लिए इस्तेमाल में लाया जाता था। किन्तु रोम देश ने ही पहली बार लाल रंग को प्यार का नाम दिया और लाल गुलाब को प्यार की निशानी बताया। तब से लाल रंग को खतरे के साथ प्यार से भी जोड़ा जाने लगा। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब