लाइव न्यूज़ :

बारिश के लिए कराई थी मेंढक-मेंढकी की शादी, अब आई तलाक की नौबत

By भाषा | Updated: September 13, 2019 17:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देदो महीने पहले भोपाल में मिट्टी से बनाए मेंढक और मेंढकी की शादी कराई गई थीशादी के बाद से ही प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है

मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश की मन्नत को लेकर करीब दो महीने पहले प्रदेश की राजधानी भोपाल में मिट्टी से बनाए मेंढक और मेंढकी की शादी कराई गई थी लेकिन अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हो रही भारी बारिश से परेशान होकर इन दोनों का बाकायदा तलाक कराया गया है।

वर्षा के देवता माने जाने वाले इंद्र को प्रसन्न करने के लिए यहां इंद्रपुरी इलाके स्थित ‘तुरंत महादेव मंदिर’ में ओम शिव शक्ति मंडल के सदस्यों ने मेंढक-मेंढकी का विवाह करवाया था और अब तलाक भी उन्होंने ही करवाया है। ओम शिव शक्ति मंडल के पदाधिकारी सुरेश अग्रवाल ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ वर्षा के देवता प्रसन्न हो, प्रदेश में अच्छी बारिश आए इसलिए इस साल जुलाई में मिट्टी का एक मेंढक और एक मेंढकी बना कर उनकी शादी ‘तुरंत महादेव मंदिर’ में कराई थी।

शादी के बाद से ही प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। अब लोग इस बारिश से परेशान हो गये हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ लोगों ने भारी बारिश को रोकने के लिए मेंढक-मेंढकी का तलाक कराने की सलाह दी। जिसके बाद हमने धार्मिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चारण के बीच बुधवार को इसी मंदिर में मेंढक-मेंढकी का तलाक करवा दिया। तलाक के बाद पानी में उनका विसर्जन कर दिया है।’’

मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में एक जून से 13 सितंबर सुबह तक 1135 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो इस अवधि में होने वाली सामान्य बारिश 867 मिलीमीटर से 31 प्रतिशत अधिक है। वहीं, भोपाल जिले में इस दौरान 1605 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य बारिश 888 मिलीमीटर से 81 प्रतिशत अधिक है। वर्षाजनित घटनाओं में मध्य प्रदेश में 15 जून से लेकर अब तक करीब 200 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े