लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: अगर पार्टनर से मिलें ये 5 संकेत तो समझिए आपके रिश्ते में है सब सही

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 17, 2022 15:52 IST

अक्सर लोग खुद से यह सवाल करते हैं कि वे सही रिश्ते में हैं भी या नहीं? क्या जिसके साथ वे हैं वो उनके लिए सही है भी या नहीं? आप दोनों का रिश्ता सही राह पर है या आप गलत रिश्ते में हैं, यह आप खुद जान सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिश्ते के शुरुआत में आपको हर बात कहनी पड़ती है, समझानी पड़ती है। समय से कॉल करना, मैसेज करना, आप क्या सोच रहे हैं हर बात को बताना।

Relationship Tips: रिश्ता प्यार का हो या शादी का, हर रिश्ते में एक समय ऐसा आता है जब हम अपने पार्टनर के साथ सहज महसूस करते हैं। उसकी हर छोटी-बड़ी बात हमें अच्छी लगने लगती है, उसकी गलतियां भी हम माफ करने लगते हैं। शायद इस स्टेज तक हमें उनकी आदत हो जाती है। लेकिन कई बार इस सबके बावजूद भी रिश्ते टूट जाते हैं। आखिर इसके पीछे क्या कारण होता है? 

अक्सर लोग खुद से यह सवाल करते हैं कि वे सही रिश्ते में हैं भी या नहीं? क्या जिसके साथ वे हैं वो उनके लिए सही है भी या नहीं? आप दोनों का रिश्ता सही राह पर है या आप गलत रिश्ते में हैं, यह आप खुद जान सकते हैं। आइए आपको बताते हैं:

कम्फर्ट लेवल में आना

जब उनके साथ होते हुए आप कभी भी घबराहट या अकेलापन महसूस ना करें। जब वे आसपास हों तो आपके मन को शांति मिलती है। आप उनके साथ कम्फर्टेबल महसूस करते हैं, अगर ये भावनाएं आपके भी मन में आएं तो समझ जाएं कि आप सही व्यक्ति के साथ हैं। 

जब सवाल खत्म हो जाएं

मन में सवाल तभी आते हैं जब आपको कुछ परेशानी महसूस होती है। एक रिश्ते में जब आप भटकने लगते हैं तो पार्टनर आपसे अजीबोगरीब सवाल करता है। क्या तुम्हें मुझसे प्यार नहीं, क्या तुम्हें लगता है मेने झूठ कहा, क्या तुम्हें शक है, इस तरह के सवाल जब रिश्ते से एकदम गायब हो जाएं तो समझ जाएं कि आप दोनों का रिश्ता सही राह पर है।

जब वे बिना कहे समझ जाए

रिश्ते के शुरुआत में आपको हर बात कहनी पड़ती है, समझानी पड़ती है। समय से कॉल करना, मैसेज करना, आप क्या सोच रहे हैं हर बात को बताना। इन सब कोशिशों के बावजूद भी झगड़े हो जाएं तो इसका मतलब है कि रिश्ते में अभी भी कमी है। लेकिन जब एक दुसरे की खुशी, सुख, दुःख सब कुछ बिना बताए समझ आने लगे तो ऐसा रिश्ता परफेक्ट रिश्ता बन जाता है। 

पसंद मिलने लगे

कई बार आप सोचते हैं कि आपके पार्टनर में कुछ खास खूबियाँ होनी चाहिए। हर किसी के दिल और दिमाग में ऐसी ख्वाहिशें होती हैं जो वे अपने पार्टनर में देखना चाहते हैं। अगर वही सब बातें धीरे-धीरे आपको उसमें दिखने लगें जिसे आप लंबे समय से डेट कर रहे हैं तो यह एक इशारा है कि आप सही रिश्ते में हैं। इसके अलावा आप दोनों की पसंद भी जन अधिकतर मिलने लगे तो इसका मतलब है कि आप दोनों एक दूसरे को आसानी से अपना सकते हैं। 

आपसे बात करने के लिए वक्त निकाले

रिश्ते के शुरुआत में एक दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए तो हर कू समय निकालता है लेकिन एक लंबा समय बिताने के बाद अगर आज भी उनका फोन या मेसेज समय समय पर आपके पास आता है तो यह इस बात का इशारा है कि आप एक सुरक्षित और सही रिश्ते में हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े