लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड से मिले ये 5 संकेत तो समझिए लंबा चलेगा आपका रिश्ता, इन बातों का रखें ध्यान

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2022 14:40 IST

सही लाइफ पार्टनर जब आपकी जिंदगी में आता है तो आपको कुछ संकेतों से इसका पता चल जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेत बताने जा रहे हैं जिन्हें पहचानकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आप दोनों का रिश्ता काफी लंबा चलने वाला है। 

Open in App
ठळक मुद्देबहुत से लोगों को अपने पार्टनर से इस बात की शिकायत होती है कि उनके पार्टनर को उनपर भरोसा नहीं होता। जब आपका पार्टनर आपके लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह खड़ा रहे तो समझिए वो आपसे बहुत प्यार करते हैं।

हर किसी को परफेक्ट पार्टनर मिल जाए ऐसा जरूरी नहीं मगर हम सभी अपने लाइफ में एक ऐसा पार्टनर चाहते हैं जो हमें समझे और हमारी बातों को अहमियत दे। बहुत बार हम ऐसे लोगों के साथ रिश्ते में आ जाते हैं जिनके साथ हम खुश भी नहीं रहते और सिर्फ कॉम्प्रोमाइज करते हैं। 

ये रिश्ता सिर्फ शारीरिक आकर्षण का होता है। सही लाइफ पार्टनर जब आपकी जिंदगी में आता है तो आपको कुछ साइन्स से इसका पता चल जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेत बताने जा रहे हैं जिन्हें पहचानकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आप दोनों का रिश्ता काफी लंबा चलने वाला है। 

सपोर्ट सिस्टम

जब आपका पार्टनर आपके लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह खड़ा रहे तो समझिए वो आपसे बहुत प्यार करते हैं। कितनी भी बड़ी मुसीबत क्यों ना हो आपको आप के साथ हमेशा ही वो खड़ा रहे। अगर आप किसी ऐसे के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपका रिश्ता बहुत लंबा चलने वाला है। 

भरोसा हो पूरा

बहुत से लोगों को अपने पार्टनर से इस बात की शिकायत होती है कि उनके पार्टनर को उनपर भरोसा नहीं होता। ये पहलू आपके कमजोर रिश्ते को दिखाते हैं। रिश्ता वही सही होता है जिसपर आप पूरा भरोसा कर सकें। आप किसी भी तरह का शक अपने पार्टनर पर ना करें। तभी आपका रिश्ता लम्बा चलेगा।

सुने आपकी बात

बहुत से लोगों को ये भी शिकायत होती है कि उनका पार्टनर उनकी बातें नहीं सुनता। अगर वो कुछ कहती भी हैं तो पार्टनर का ध्यान कहीं और होता है। ऐसे रिश्ते में भी आप हैं तो दुबारा सोच लीजिए। ये आपके कमजोर रिश्ते की निशानी है। 

समय की हो कद्र

अगर आप दोनों एक-दूसरे के टाइम की वैल्यू करते हैं तो यह सबसे बड़ा संकेत है कि आपका रिश्ता लंबे समय तक चलने वाला है। आप चाहे कितने भी व्यस्त हों, आप एक-दूसरे के लिए समय निकालेंगे। 

दे पूरा सम्मान

अगर आपका पार्टनर आपकी बातों को अहमियत नहीं देता या आपको सम्मान नहीं देता तो आप अपने रिश्ते के बारे में एक बार फिर सोच लीजिए। अगर आपका पार्टनर छोटी-छोटी सी बात पर गुस्सा होकर आपको अनाप-शनाप कहने लगता है तो आपको इस रिश्ते को यहीं खत्म कर देना चाहिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े