लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: क्या आपको किसी काम के लिए इस्तेमाल कर रहा पार्टनर? इन 5 संकेतों से जानें

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 20, 2022 15:16 IST

यहां उन 5 संकेतों के बारे में बताया जा रहा है, जिनकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि आपका पार्टनर कहीं आपको किसी काम के लिए इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है।

Open in App

Relationship Tips: यह जानना कि आप किसी रिश्ते में इस्तेमाल किए जा रहे हैं, काफी मुश्किल हो सकता है। कुछ लोग उन संकेतों की पहचान करने में भी असमर्थ होते हैं कि कोई उनका आर्थिक, यौन या भावनात्मक रूप से उपयोग कर रहा है। यहां उन 5 संकेतों के बारे में बताया जा रहा है, जिनकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि आपका पार्टनर कहीं आपको किसी काम के लिए इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है।

पार्टनर कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं

ये बात हमेशा याद रखिए कि जो आपसे प्यार करता होगा वो कभी भी कमिटमेंट से पीछे नहीं हटेगा। रिलेशनशिप में कमिटमेंट के लिए परफेक्ट समय जैसी कोई चीज नहीं होती है। अगर आपका पार्टनर साफ दिल का है और आपको वाकई पसंद करता है तो वो आपके साथ कमिटमेंट के लिए हमेशा तैयार रहेगा। 

खुद को ज्यादा देते हैं प्राथमिकता

एक स्वस्थ रिश्ते में व्यक्ति अपने पार्टनर को प्राथमिकता देता है। अगर आपको रिलेशनशिप में ऐसा लग रहा है कि आप पार्टनर की प्राथमिकता नहीं हैं यो समझिए कि रिश्ते में आपको सिर्फ किसी मतलब से रखा गया है। अगर आपका पार्टनर सिर्फ और सिर्फ अपनी जरूरतों के बारे में ही बात करता है तो ये भी एक संकेत है।

हमेशा आप बिल भरते हैं

एक सीरियस रिलेशनशिप में कभी भी कोई भी खर्चा अकेले एक व्यक्ति नहीं करता है। अगर आप ही सिर्फ अपने पार्टनर का खर्चा उठाते हैं और वो किसी खर्चे में कोई हाथ बंटाना नहीं चाहता है तो समझिए कि वो आपका आर्थिक लाभ उठा रहा है। एक अच्छा पार्टनर हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। 

आपके रिलेशनशिप में इंटिमेसी की कमी है

इंटिमेसी के बिना कोई भी रिलेशनशिप अधूरा है। जब दो लोगों के बीच इंटिमेसी होती है तो वो भावनात्मक रूप से एक मजबूत रिश्ते का निर्माण कर पाते हैं। लेकिन अगर आपके रिलेशनशिप में इंटिमेसी की कमी है, तो इसे भी आप एक संकेत के रूप में ही लें। 

परिवार और दोस्तों से नहीं मिलवाना

अगर आपका पार्टनर आपको अपने परिवार या दोस्तों से मिलवाने में हिचकिचाता है तो समझिए कि आपको इग्नोर किया जा रहा है। जो व्यक्ति आपको दिल से चाहता है, वो कभी भी आपके अपने परिवार वालों या दोस्तों से मिलवाने में शर्मिंदा नहीं महसूस करेगा। 

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े