लाइव न्यूज़ :

फादर्स डे 2020: ये 3 गुण आपको बनाते हैं पापा नंबर 1, बेस्ट पापा होना नहीं है आसान

By मेघना वर्मा | Updated: June 19, 2020 11:50 IST

एक पिता वो होता है जिसका साया बच्चे के सिर पर होना बहुत जरूरी होता है। एक पिता अपने बच्चे के लिए हर वक्त हर परिस्थिति में साथ निभाता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक पिता वो होता है जिस पर बच्चा खुद से ज्यादा विश्वास करे। हर पिता का बच्चे को प्यार करने का तरीका अलग होता है।

हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस साल 21 जून को फादर्स डे पड़ रहा है। पिता के प्यार और स्नेह के लिए शुक्रिया कहने को ये दिन मनाया जाता है। जिस तरह एक अच्छी संतान बनना आसान नहीं होता, उसी तरह से एक अच्छी मां या अच्छा पिता बनना भी आसान नहीं होता। 

एक पिता वो होता है जिसका साया बच्चे के सिर पर होना बहुत जरूरी होता है। एक पिता अपने बच्चे के लिए हर वक्त हर परिस्थिति में साथ निभाता है। खुद की हैसियत के हिसाब से बच्चे के हर शौक पूरे करता है। हर बच्चे के लिए उसके पिता दुनिया के बेस्ट फारद होते हैं। 

हर पिता का बच्चे को प्यार करने का तरीका अलग होता है। कभी कुछ पिता डांट कर प्यार जताते हैं तो कुछ चुप रहकर। मगर हर पिता के अंदर कुछ क्वालिटीज कॉमन होती है। फादर्स डे के मौके पर हम आपको बताएंगे कि परफेक्ट और पिता की ये क्वालिटी। जिससे आप भी बन जाएंगे अपने बच्चे के हीरो-

1. सुरक्षा कवच

एक ऐसा इंसान जो अपने परिवार, अपने दोस्तों (खासतौर से महिला दोस्तों के लिए) और अपने आसपास के लोगों की फिक्र करे, हमेशा उनके लिए रक्षा कवच बने, ऐसा इंसान यकीनन एक अच्छा पिता बनता है। ऐसे लोग अपने बच्चों पर कभी कोई परेशानी नहीं आने देते हैं। हमेशा परेशानी और बच्चों के बीच आकर खड़े हो जाते हैं। 

2. भरोसे के लायक

एक पिता वो होता है जिसपर बच्चा खुद से ज्यादा विश्वास करे। दिन हो या रात, आंधी आए या तूफान, चाहे कुछ भी हो आप उन पर भरोसा कर सकते हैं। आपकी एक आवाज पर अगर वह शख्स दौड़ा चला आता है तो वह उनमें से है जो अपनी फैमिली के लिए कुछ भी कर सकता है। एक पिता अपने बच्चों का किसी भी कीमत पर भरोसा नहीं टूटने देता।

3. उसमें सब्र है

जब धैर्य की बात आती है तो अक्सर कहा जाता है कि लड़कों में इसकी भारी कमी होती है। मगर एक पिता में धैर्य और सब्र की कोई कमी नहीं होती। बच्चों की परवरिश करने के लिए धैर्य की बहुत जरूरत पड़ती है। बच्चे हजारों सवाल करते हैं, उनक दिमाग में करोड़ों बातें घूमती हैं, उन्हें सुपूर्त देने और उनकी हर जिद्द को मानने या उन्हें गलत करने से रोकने, हर बात के लिए धैर्य चाहिए। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े