लाइव न्यूज़ :

Father's Day 2020: कब है फादर्स डे? 100 साल से भी पुराना है इसका इतिहास-पढ़ें यहां

By मेघना वर्मा | Updated: June 18, 2020 13:14 IST

जिस तरह मां के प्रति सम्मान और स्नेह के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है उसी तरह पिता के प्यार और स्नेह के लिए हर साल फादर्स डे मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देफादर्स डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी।एक पिता अपने बच्चों को सारी खुशी देना चाहता है।

एक पिता नारियल की तरह होते हैं। ऊपर से जितने सख्त अंदर से उतने ही नर्म। जिंदगी में कभी किसी भी मोड़ पर आप मुसीबत में होते हैं तो पिता ही हैं जो सबसे पहले आपकी मदद को सामने आता है। मुसीबत चाहे जैसी भी हो पिता के पास हर चीज का हल होता है। पिता के इस प्यार का कोई मोल नहीं चुकाया जा सकता। मगर हर साल पिता को धन्यवाद कहने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है। 

इस साल फादर्स डे 21 जून को पड़ रहा है। पूरी दुनिया में ये दिन मनाया जाता है मगर अलग-अलग दिनों पर। जिस तरह मां के प्रति सम्मान और स्नेह के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है उसी तरह पिता के प्यार और स्नेह के लिए हर साल फादर्स डे मनाया जाता है। लोग अलग-अलग तरह से इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। फादर्स डे के इतिहास की बाद करें तो ये भी बहुत पुराना है। 

फादर्स डे का इतिहास

फादर्स डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। बताया जाता है पहली बार फादर्स डे 19 जून, 1909 को मनाया गया था। हलांकि ये कहीं लिखित नहीं है मगर बताया जाता है कि वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता की स्मृति में इस दिन की शुरुआत की थी। 

वहीं इसके बाद साल 1916 के तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिन को मनाने को स्वीकृति दी थी। 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने फादर्स डे को राष्ट्रीय आयोजन घोषित किया था। मगर इसे जून के तीसरे रविवार को मनाने का फैसला 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने लिया था। वहीं 1972 में पहली बार यह दिन नियमित अवकाश के रूप में घोषित किया गया।

एक पिता अपने बच्चों को सारी खुशी देना चाहता है। अपनी हैसियत और अपनी जेब के हिसाब से वो सारे काम करता है जिससे उसका बच्चा खुश रहे। अच्छे से अच्छी शिक्षा, नौकरी, पहनावा, खाना और क्या कुछ नहीं। पिता के इसी स्नेह का शुक्रिया कहने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े